Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया

 

तुषार कपूर ने नहीं ली बहन एकता कपूर की मदद, बताया- 'अपनी पहचान खुद बनानी थी'

Tusshar Kapoor, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 17:53 IST

अभिनेता तुषार कपूर ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं। उनके पिता जितेंद्र बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी बहन एकता कपूर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। फिल्मी परिवार से आने के बावजूद उन्होंने करियर की शुरुआत अपने दम पर करने का फैसला लिया था।  उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पहचान सिर्फ परिवार के नाम से बने, इसी वजह से उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए बहन एकता कपूर के प्रोडक्शन को चुनने से इनकार कर दिया था।

तुषार कपूर ने आईएएनएस संग बातचीत में बताया, ''मैंने एक समय अपनी बहन एकता से साफ कह दिया था कि मैं तुम्हारे साथ कभी कोई फिल्म नहीं करूंगा। मेरी पहली फिल्म तुम्हारे साथ कभी नहीं होगी। इस बात से वह काफी दुखी हो गई थीं।'' तुषार ने बताया, ''बाद में जब एकता कपूर को पता चला कि निर्माता वाशु भगनानी मुझे लॉन्च कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' का पोस्टर देखा, तो वह काफी खुश हुईं।''

तुषार ने कहा, ''फिल्म का पहला पोस्टर बहुत खास था। इसमें मेरा चेहरा नहीं दिखाया गया था। यह बारिश और छतरी के साथ बनाया गया पोस्टर था। उस समय सोशल मीडिया का दौर नहीं था और फिल्म के पोस्टर को आम लोगों के सामने जारी करने से पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिखाया गया था। एकता ने जब पोस्टर देखा तो उन्हें लगा कि वाशु भगनानी उनके भाई को अच्छी तरह से पेश करेंगे।''

जब आईएएनएस ने तुषार से पूछा कि क्या उनका यह फैसला ईगो से जुड़ा था या फिर वह सच में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे, तो जवाब में उन्होंने कहा, ''यह ईगो नहीं था। मैं हमेशा चाहता था कि न तो मेरे पिता, न मां और न ही मेरी बहन मुझे लॉन्च करें। मैं हमेशा से अपनी मेहनत और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ना चाहते था।

परिवार के किसी सदस्य के लिए किसी को लॉन्च करना आसान होता है, लेकिन असली उपलब्धि तब है, जब कोई व्यक्ति अपने दम पर कुछ हासिल करता है। कोई बाहरी व्यक्ति तभी किसी कलाकार पर पैसा लगाता है, जब उसमें क्षमता नजर आती है।'' तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और तुषार को भी नई पहचान मिली। इस फिल्म ने भी इस साल अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं।

 

Tags: Tusshar Kapoor , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD