Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू

Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 15:22 IST

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान के तहत संचालित होने वाली एयरलाइंस को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 5 साल करने का फैसला किया है। यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय मार्गों (रीजनल रूट्स) को आर्थिक रूप से अधिक व्यवहार्य बनाया जा सके।

उड़ान योजना पर आयोजित एक कार्यशाला के दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस योजना को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स को वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) देने के पात्रता मानदंडों में भी बदलाव किया गया है, ताकि अधिक हवाई अड्डों और रूट्स को इसका लाभ मिल सके।

राम मोहन नायडू ने बताया कि पहले किसी एयरपोर्ट को 'अनसर्व्ड' या 'अंडरसर्व्ड' तब माना जाता था, जब वहां सप्ताह में 7 से कम उड़ानें संचालित होती थीं। अब इस सीमा को बढ़ाकर 14 उड़ानें प्रति सप्ताह कर दिया गया है। इससे अधिक संख्या में एयरपोर्ट और क्षेत्रीय रूट्स वीजीएफ सहायता के दायरे में आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार देश में तेजी से हवाई अड्डों का विकास कर रही है।

उनके अनुसार, हर महीने एक नया एयरपोर्ट या नया टर्मिनल तैयार किया जा रहा है। अब सरकार का मुख्य फोकस क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करना है, जिसके लिए उड़ान योजना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के उन हवाई अड्डों को संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम) सहायता दी जाएगी, जो कम यात्री संख्या के कारण घाटे में चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एयरपोर्ट अपने संचालन खर्च पूरे नहीं कर पा रहे हैं, वहां सरकार वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगी ताकि उनकी सेवाएं सुचारु रूप से जारी रह सकें। राम मोहन नायडू ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य अगले 10 वर्षों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपोर्ट विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्यों के साथ घनिष्ठ समन्वय बेहद जरूरी होगा।

उन्होंने बताया कि उड़ान योजना पर आयोजित कार्यशाला में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 100 प्रतिशत भागीदारी रही, जो इस योजना के प्रति राज्यों की सकारात्मक सोच और केंद्र-राज्य सहयोग को दर्शाती है। हवाई किरायों में बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगे जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार अदालत के सामने अपना नियामकीय ढांचा स्पष्ट करेगी।

उन्होंने कहा कि डायनेमिक फेयर प्राइसिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जाने वाली व्यवस्था है और विमानन क्षेत्र के विकास तथा बेहतर हवाई कनेक्टिविटी के लिए यह आवश्यक है। इसी कारण भारत में एयरलाइंस को भी डायनेमिक किराया निर्धारण की अनुमति दी गई है।

 

Tags: Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD