Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Ahmedabad, Ahmedabad Rath Yatra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अहमदाबाद , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 14:55 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड वीडियो वॉल पर सीधा प्रसारण देखकर अहमदाबाद शहर में 149वीं जगन्नाथ रथ यात्रा के गतिविधियों औरउसके प्रबंधन की वास्तविक समय में निगरानी की। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह जगन्नाथ मंदिर से पहिंद सेरेमनी करने के बाद रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

फिर दोपहर में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर वीडियो वॉल पर रथ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रथयात्रा की स्थिति, पुलिस की ओर से एआई और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके रथ यात्रा की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ मुख्य सचिव एमके दास, मुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार, पुलिस डायरेक्टर जनरल जीएस मलिक के साथ-साथ पुलिस और नगर निगम टीम के अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जय जगन्नाथ। आषाढ़ी बीज के शुभ अवसर पर मुझे अहमदाबाद में 149वीं रथ यात्रा की 'पहिंद' विधि को पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न करने और भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को रवाना करने का सौभाग्य मिला। आस्था, विश्वास और भक्ति का यह त्रिवेणी संगम अद्भुत है।" उन्होंने लिखा, "भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नमन करते हुए मैं गुजरात और देश के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।"

एक अन्य पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, "अडालज में श्री जगन्नाथ कल्चरल एकेडमी एंड रिसर्च सेंटर की ओर से आयोजित पांचवीं रथ यात्रा का उद्घाटन धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। सुवर्ण की छंट वाली सावरनी से पारंपरिक पहिंद विधि संपन्न कर प्रभु जगन्नाथ के रथ को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाज के अग्रणियों और ओडिशा से जुड़े भाई-बहनों ने दर्शन का लाभ लिया।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल रहा, जिसने सभी को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।" गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री आवास के सीएम डैशबोर्ड की वीडियो वॉल पर सीधा प्रसारण देखकर अहमदाबाद शहर में 149वीं जगन्नाथ रथयात्रा की गतिविधियों और उसके प्रबंधन की वास्तविक समय में निगरानी की।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Ahmedabad , Ahmedabad Rath Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD