Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया

 

2028 तक वारंगल और आदिलाबाद एयरपोर्ट पूरे करने की तैयारी, सीएम रेवंत रेड्डी ने केंद्र से मांगा सहयोग

A Revanth Reddy, Revanth Reddy, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 15:36 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर वारंगल और आदिलाबाद हवाई अड्डों के निर्माण कार्य को 2 जून 2028 तक पूरा करने में केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि दोनों प्रस्तावित एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री इन परियोजनाओं के निर्माण में पूरा सहयोग दे रहे हैं। रेवंत रेड्डी ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि दोनों एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा कर 2 जून 2028, यानी तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर उनका उद्घाटन किया जाए।" मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की कुल आबादी में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय जीडीपी में राज्य का योगदान लगभग 5 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि राज्य के तेज विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले हवाई अड्डों का निर्माण जरूरी है। उन्होंने बताया कि वारंगल एयरपोर्ट के डिजाइन में काकतीय संस्कृति की विशेष झलक दिखाई जाएगी। साथ ही कहा कि इन परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है और विकास को प्राथमिकता देते हुए दोनों सरकारें मिलकर काम करेंगी।

वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से 2 जून 2028 तक वारंगल एयरपोर्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि वारंगल एयरपोर्ट के निर्माण का काम अगले तीन सप्ताह के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, बैठक में दोनों नेताओं ने वारंगल और आदिलाबाद के प्रस्तावित हवाई अड्डों के डिजाइन और वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि केंद्र सरकार पहले ही वारंगल के ममनूर में एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा कर चुकी है और राज्य सरकार इसके लिए भूमि आवंटित कर चुकी है।

इसके अलावा, आदिलाबाद में रक्षा उपयोग वाले एयरपोर्ट के साथ नागरिक उड़ानों के लिए भी एक अलग सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाएगा। यहां पहले से 360 एकड़ क्षेत्र में रक्षा विभाग की हवाई पट्टी मौजूद है, जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त 450 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। प्रस्तावित आदिलाबाद एयरपोर्ट में एयरबस ए320 जैसे विमानों के संचालन योग्य रनवे विकसित किया जाएगा।

 

Tags: A Revanth Reddy , Revanth Reddy , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD