Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

जोंधन खुर्द बनेगा आधुनिक मिनी सिटी, 35 एकड़ में विकसित होगी अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी : कृष्ण लाल पंवार

सरकार से मिल चुकी अप्रूवल

Krishan Lal Panwar, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 11:13 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत  मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को पानीपत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान श्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने कहा की कि जोंधन खुर्र्द गांव में 35 एकड़ से अधिक क्षेत्र में अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी विकसित की जाएगी। यह कॉलोनी आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित होगी और सुनियोजित विकास के साथ तैयार की जाएगी। सरकार की तरफ से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद जोंधन खुर्र्द एक मिनी शहर के रूप में विकसित होगा, जहां बेहतर सडक़ें, जल निकासी व्यवस्था, पार्क, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ वातावरण तथा अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हरियाणा सरकार गांवों को आत्मनिर्भर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।    

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में साढ़े तीन सौ से अधिक इंडोर जिम स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ-साथ गांवों में लाइब्रेरी, महिला संस्कृति केंद्र और आधुनिक व्यायामशालाएं स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का बेहतर वातावरण मिल सके। 

उन्होंने ग्राम पंचायत जोंधन खुर्द की मांग पर गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण तथा फिरनी को पक्का करने और जरनल चौपाल की मुरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

बैठक में मंत्री ने मतलौडा और पानीपत क्षेत्र के स्टेडियमों एवं व्यायामशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी खेल परिसरों में कमियां या अनियमितताएं मिलें, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए ताकि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।

गांवों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों के निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को मानदेय दिए जाने की व्यवस्था भी इसी सोच का हिस्सा है ताकि पंचायतें सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बना सकें। 

उन्होंने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार दिए गए हैं और वे अपने स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा सकती हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से नौल्था और मतलौडा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। 

नौल्था में नागरिक सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है और जो भी परियोजनाएं लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।  मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना है। 

ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जोंधन खुर्द में बनने वाली आधुनिक रिहायशी कॉलोनी गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी। आने वाले समय में यह क्षेत्र मिनी शहर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। 

सरकार विकास, पारदर्शिता और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक अधूरी परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

 

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD