Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया गत साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत: रोहित ठाकुर

 

गौरव गौतम ने राष्ट्रीय ग्रेडिंग में श्रेष्ठ स्थान पाने वाली प्रदेश की 5 सरकारी आईटीआई को किया सम्मानित

'पीएम सेतु योजना' के तहत 20 हजार युवाओं को हुनरमंद बनाकर सम्मानजनक रोजगार से जोड़ेगा विभाग: गौरव गौतम

Gaurav Gautam, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 11:16 IST

हरियाणा के युवा एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पंचकूला स्थित हरियाणा कौशल रोजगार निगम ( एचकेआरएन) के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा की 5 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को राष्ट्रीय स्तर की ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। यह समारोह विश्व युवा कौशल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य राज्य के तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा ढांचे की इस अभूतपूर्व उपलब्धि को रेखांकित करना था।

इस दौरान राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों और युवाओं को 'विश्व युवा कौशल दिवस' की बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि 'पीएम सेतु योजना' के अंतर्गत विभाग का लक्ष्य प्रदेश के 20 हजार युवाओं को देश की अग्रणी व प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों के साथ जोड़ना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की तात्कालिक मांग के अनुसार आधुनिक विधाओं में निपुण किया जाएगा, जिससे वे सीधे रोजगार प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर देश में हरियाणा का नाम रोशन करने वाली 5 राजकीय आईटीआई संस्थानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सराहा और बधाई दी। 

गर्वंमेंट आईटीआई बोड़िया खेड़ा (फतेहाबाद) - राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान, गर्वंमेंट आईटीआई बरवाला (हिसार) - राष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान, गर्वंमेंट आईटीआई कैथल - राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान, गर्वंमेंट आईटीआई पिहोवा - राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान, राजकीय महिला आईटीआई सिरसा - राष्ट्रीय स्तर पर 9वां स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने विभाग की महत्वाकांक्षी व मार्गदर्शक "युवा संवाद" पत्रिका का भी अनावरण किया। इसके साथ ही, प्रशिक्षण और प्रशासनिक स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 60 नवनियुक्त प्रिंसिपलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 

उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित किया। श्री गौरव गौतम ने कहा कि वर्तमान युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों तक और उन्नत तकनीक से लेकर पारंपरिक सिविल इंजीनियरिंग तक, हर क्षेत्र पूरी तरह हुनर (स्कील) पर आधारित हो गया है। 

आज के समय में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल ही सबसे बड़ा हथियार है। कौशल युक्त युवा ही समृद्ध प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। केंद्र व राज्य सरकार का साझा लक्ष्य है कि प्रदेश के 'हर हाथ को हुनर' मिले ताकि प्रत्येक युवा एक विकसित भारत के निर्माण का आधार बन सके।

इस अवसर पर हरियाणा कौशल विकास मिशन  के एचएसडीएम निदेशक श्री सत्येंद्र दूहन, प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री राजेश गोयल, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती कमलप्रीत कौर, श्री संजीव शर्मा तथा सहायक निदेशक श्री मनोज सैनी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD