Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल सी. पी. राधाकृष्णन ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया गत साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत: रोहित ठाकुर निशांत कुमार यादव ने माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता की मनोहर लाल की पहल से चानौत गांव के पेयजल मामले का हुआ समाधान, चार इंच की नई टी को मिली मंजूरी गौरव गौतम ने राष्ट्रीय ग्रेडिंग में श्रेष्ठ स्थान पाने वाली प्रदेश की 5 सरकारी आईटीआई को किया सम्मानित जींद से दौड़ेगी विकसित हरियाणा की नई रफ्तार, 17 जुलाई बनेगा इतिहास का नया अध्याय : रणबीर गंगवा जोंधन खुर्द बनेगा आधुनिक मिनी सिटी, 35 एकड़ में विकसित होगी अत्याधुनिक रिहायशी कॉलोनी : कृष्ण लाल पंवार

 

ई-वाहन खरीदना होगा आसान: हरियाणा ई-वाहन नीति में किए जाएं आवश्यक बदलाव - राव नरबीर सिंह

 Rao Narbir Singh, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 11:11 IST

हरियाणा सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण कम करने के लिए ई-वाहन नीति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, कारों तथा टाटा मैजिक जैसे ई-वाहनों पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी सीधे लाभार्थी को देने की व्यवस्था  की जाए, ताकि खरीदारों को वाहन खरीदते समय ही सब्सिडी का लाभ मिल सके।

बुधवार को हरियाणा ई-वाहन नीति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत-2047 के विजन के तहत प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार ने पीएम ई-वाहन जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। 

हरियाणा एनसीआर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए विशेष रूप से गुरुग्राम और फरीदाबाद की जरूरतों को देखते हुए हरियाणा ई-वाहन नीति-2022 में दिल्ली की तर्ज पर आवश्यक संशोधन किए जाने चाहिए। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा की मौजूदा ई-वाहन नीति वर्ष 2027 तक लागू है। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की नीतियों का अध्ययन कर सभी आवश्यक संशोधन शीघ्र किए जाएंगे, ताकि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। डॉ. अग्रवाल ने जानकारी दी कि विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से केंद्र सरकार द्वारा गठित अर्जुन एसपीबी के माध्यम से एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना प्रमुख हिस्सा होगा।

उन्होंने बताया कि एयर क्वालिटी कंट्रोल प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत से 500 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए 200 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे और चार्जिंग स्टेशन विकसित करने वालों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इसके अलावा नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने तथा पुराने थ्री-व्हीलर बदलने पर प्रोत्साहन, उद्योगों में स्वच्छ डीजी सेट के उपयोग को बढ़ावा देने, सीईएमएस (Continuous Emission Monitoring System) उपकरण लगाने पर सहायता, शहरी निकायों में धूल एवं ठोस कचरा प्रबंधन की क्षमता बढ़ाने, पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने, बायो-डीकंपोजर के उपयोग पर अनुसंधान, वायु गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने तथा सीएक्यूएम (CAQM) स्टेशनों के विकास जैसे कार्य भी इस परियोजना के तहत किए जाएंगे।

राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाया जाए, ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए अधिक प्रोत्साहन मिल सके और हरियाणा स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन की दिशा में तेजी से आगे बढ़े।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD