Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भागोवाल में डॉ. रवजोत सिंह ने लोक मिलनी दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें बांटी

युवाओं को खेलों से जोडऩे के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध-डॉ. रवजोत सिंह

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 15:27 IST

पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है, यह बात पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव भागोवाल में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान कही। लोक मिलनी के अवसर पर मुखयमंत्री मेरी रसोई योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की गईं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंच सके। 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार अपने आपको अकेला महसूस न करे तथा प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनहितैषी नीतियों के तहत कार्य कर रही है, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने युवाओं को स्पोट्र्स किटें भी वितरित कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोडऩा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा गांव स्तर पर भी युवाओं को आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि लोक मिलनी का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका तत्काल समाधान करना है। 

इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को लोगों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि भागोवाल सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और लोगों की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। 

इस मौके सरपंच अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह पंच, गुरप्रीत सिंह पंच, सुखजिंदर सिंह पंच, गुरबचन सिंह नंबरदार, बलवंत सिंह, गुरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD