Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव कातरों और लड्डा में की 'लोक मिलनी'

लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

Sukhveer Singh, Dalvir Singh Dhillon, Dhuri, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धूरी/शेरपुर , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 12:56 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज गांव कातरों और लड्डा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों से सीधा संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि और अधिकारी नियमित रूप से गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं, ताकि लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने बताया कि कातरों तथा आसपास के गांवों में पंचायत स्तर के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने गांवों के समग्र विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी है और धूरी विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने लोगों से 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना', स्वास्थ्य बीमा कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन समय पर भरवाने की अपील की। 

उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार और पूरी टीम हमेशा लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, 600 यूनिट मुफ्त बिजली तथा महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का हर निर्णय आम लोगों के हित को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।

जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांवों में सड़कों, गलियों-नालियों, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए रिकॉर्ड स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को राहत मिली है।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह कांझला, ब्लॉक समिति शेरपुर के चेयरमैन चरण सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरसेम सिंह, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, पार्षद पुष्पिंदर शर्मा, गगन जवंधा, ब्लॉक प्रधान जगसीर सिंह, सरपंच गुरविंदर सिंह, सरपंच अमृतपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , Dalvir Singh Dhillon , Dhuri , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD