Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार की ओर से मानसून सीजन के लिए पूरी तैयारी: बरिंदर कुमार गोयल

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पौंग डैम का किया दौरा

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पौंग डैम (तलवाड़ा) , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 15, 2026, 12:19 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि राज्य में मानसून सीजन को लेकर सरकार द्वारा पूर्ण तैयारियां की गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके। मानसून सीजन के दौरान बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंब सरकार ने पूरे राज्य में लोगों की जान-माल, कृषि योग्य भूमि और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत निगरानी प्रणाली और सुरक्षा ढांचा तैयार किया है।

उन्होंने पौंग डैम में पानी के स्तर का जायजा लेते हुए बताया कि डैम में पानी का स्तर 1322 फीट है, जो पिछले साल इसी दिन 1328 फीट था। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में पानी के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है और राज्य में मानसून सीजन को लेकर प्रबंध पूर्ण रूप से अमल में लाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने दोआबे में दो दिनों में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करने के अलावा मानसून सीजन के लिए तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में बाढ़ सुरक्षा और ड्रेनेज प्रबंधन संबंधी किए जा रहे कार्यों में ड्रेनों की सफाई, बोल्डर स्टोन (बड़े पत्थरों से) और हाइब्रिड सुरक्षा कार्य, बांधों को ऊंचा व मजबूत करना, फ्लड कंट्रोल गेटों की कार्यक्षमता और संवेदनशील स्थानों पर ठोस बाढ़ रोकथाम प्रबंध शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और नदियों, ड्रेनों, बांधों तथा बाढ़ सुरक्षा ढांचे की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि जहां भी कोई कमी नजर आए, वहां तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि मानसून के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में 101 बोल्डर स्टोन और हाइब्रिड सुरक्षा कार्य, 17 बांधों को ऊंचा करना, 22 बांध मजबूत करना, 188 ड्रेनों की सफाई और पांच बाढ़ कंट्रोल गेट संचालन कार्य शामिल हैं, जिन पर लगभग 450 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। फील्ड अधिकारियों को मानसून सीजन के दौरान सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें बाढ़ वाली संवेदनशील जगहों पर 24 घंटे चौकसी रखने और हर इमरजेंसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD