Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑपरेशन प्रहार 3.0 आज से शुरू, जालंधर ग्रामीण में बड़ी सफलता

डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया

Naveen Singla, Deputy Inspector General of Police, Jalandhar Range, Police, Punjab Police, Jalandhar, Operation Prahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 11:20 IST

पंजाब सरकार तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब के निर्देशों के अनुपालन में जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा आज ऑपरेशन प्रहार 3.0 की शुरुआत की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, उन्हें शरण देने वालों, भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.), वांछित आरोपियों, जमानत पर बाहर आए अपराधियों तथा अन्य आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करना है।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व श्री नवीन सिंगला, आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस (डीआईजी), जालंधर रेंज द्वारा किया गया। उन्होंने स्वयं जालंधर ग्रामीण का दौरा कर चल रहे ऑपरेशन का जायजा लिया, मैदान में तैनात पुलिस टीमों की निगरानी की तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

स.हरविंदर सिंह विर्क, पीपीएस, सीनियर पुलिस अधीक्षक, जालंधर ग्रामीण के नेतृत्व में यह अभियान पूरे जिले में समन्वित ढंग से चलाया जा रहा है। एसएसपी ने भी स्वयं विभिन्न स्थानों का दौरा कर छापेमारी अभियान का निरीक्षण किया, पुलिस टीमों से बातचीत की तथा ऑपरेशन प्रहार 3.0 की प्रगति की समीक्षा की।

इस ऑपरेशन की निगरानी डा. मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय); मनजीत कौर, पुलिस अधीक्षक (पीबीआई); लखविंदर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (जांच); रशपाल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (स्पेशल क्राइम); दीपक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (होमिसाइड); मनजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक); नरेंद्र सिंह औजला, उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन करतारपुर; राजीव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन आदमपुर; ओंकार सिंह बराड़, उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन नकोदर; सर्वण सिंह बल्ल, उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन शाहकोट; तथा भारत मसीह लद्धड़, उप पुलिस अधीक्षक, सब-डिवीजन फिल्लौर द्वारा की जा रही है। 

इसके अतिरिक्त जालंधर ग्रामीण पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं, जबकि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। ऑपरेशन प्रहार 3.0 के दौरान जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा पूरे जिले में व्यापक कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कानूनी एवं निवारक कार्रवाई की गई। 

अभियान के दौरान कुल 75 रेड की गई,34 एफआईआर दर्ज की गईं, नए मामलों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 71 वांछित आरोपियों तथा 11 भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ्तार किया गया, 65 निवारक कार्रवाई की गईं, 9 डोजियर तथा 2 इंटेलिजेंस रिपोर्ट (आईआर) तैयार की गईं, 12 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया, 370 ट्रैफिक चालान किए गए तथा 51 वाहन जब्त किए गए। 

इसके अतिरिक्त 347 ग्राम हेरोइन, 182 नशीली गोलियां, 2 मोटरसाइकिल तथा 15 लीटर 750 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 31 मामले दर्ज कर 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक्साइज एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने बताया कि 13 जुलाई, 2026 को पूरे जिले में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) भी चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सुनसान स्थानों, परित्यक्त इमारतों, नशे के हॉटस्पॉट तथा अन्य संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित आरोपियों, भगोड़े अपराधियों (पी.ओ.) तथा जमानत पर बाहर आए अपराधियों का भी सत्यापन किया गया।

अभियान के तहत पूरे जिले में नाइट डोमिनेशन को और अधिक सख्त किया गया है तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है।

एसएसपी ने आगे बताया कि जालंधर ग्रामीण में 112 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) चौबीसों घंटे तैनात हैं, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करें।

जालंधर ग्रामीण पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एसएसपी ने आश्वासन दिया कि गैंगस्टरों, नशा तस्करी, फिरौती, धमकियों अथवा किसी भी अन्य आपराधिक गतिविधि संबंधी सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस को प्राप्त प्रत्येक विश्वसनीय सूचना पर तत्काल तथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Naveen Singla , Deputy Inspector General of Police , Jalandhar Range , Police , Punjab Police , Jalandhar , Operation Prahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD