Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप : भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, 8 मुक्केबाजों ने बनाई फाइनल में जगह

Sports News, Boxing, Asian Boxing Championships, Jakarta
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जकार्ता , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 15:38 IST

एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट की पुरुष और महिला अंडर-23 कैटेगरी में भारत के आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा, सात भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है। महिलाओं की अंडर-23 कैटेगरी में भारत की पांच मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई।

इनमें निशा और निकिता चंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। 54 किलोग्राम वर्ग में निशा ने दक्षिण कोरिया की हेजू ली को पहले राउंड में ही आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिए हराया। वहीं, 60 किलोग्राम वर्ग में निकिता चंद ने जापान की सारी कोकुफू के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज की।

महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में काजल ने किर्गिस्तान की गुल्जिना मेल्सवेक को दूसरे राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिए हराया। काजल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। 75 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान ने उज्बेकिस्तान की तोइरोवा ओयशा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के एकतरफा फैसले से अपने नाम किया। वहीं, प्रियंका (80+ किलोग्राम) ने कजाकिस्तान की पनार सेइतखांकीजी को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुषों की अंडर-23 कैटेगरी में भी भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश ने फिलीपींस के खिलाड़ी को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने पूरे मुकाबले में बेहतरीन नियंत्रण और तकनीक का प्रदर्शन किया। 55 किलोग्राम वर्ग में गंगा ने जापान के मुक्केबाज के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला। उन्होंने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। वहीं, 65 किलोग्राम वर्ग में वंशज ने किर्गिस्तान के मुक्केबाज को 4-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

भारत ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर सात ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। महिलाओं की अंडर-23 कैटेगरी में तनु (51 किलोग्राम), प्राची (57 किलोग्राम), शिवानी (70किलोग्राम) और नैना (80 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। पुरुषों की अंडर-23 कैटेगरी में हितेश (70 किलोग्राम), नीरज (75 किलोग्राम) और ईशान कटारिया (90+किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

इन शानदार नतीजों के साथ भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी पदक तालिका को और मजबूत कर लिया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय मुक्केबाजों के अच्छे प्रदर्शन से पता चलता है कि भारत इस टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है। एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में 5 जुलाई से 16 जुलाई तक हो रहा है।

हाल के एशियाई और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत ने इस चैंपियनशिप में मजबूत टीम के साथ हिस्सा लिया है। अलग-अलग वेट कैटेगरी में भारतीय मुक्केबाजों की क्षमता लगातार बेहतर हो रही है। टूर्नामेंट से पहले चुनी गई भारतीय टीम ने नेशनल कैंप में कड़ी तैयारी की है। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक सुधारने, मुकाबले की रणनीति पर काम करने और अपनी फिटनेस बेहतर करने पर ध्यान दिया।

 

Tags: Sports News , Boxing , Asian Boxing Championships , Jakarta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD