Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

विंबलडन में छाया अनन्या पांडे का ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- 'यह था मेरा परफेक्ट डे'

Ananya Panday, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 14:43 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी लगातार चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन से अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। अनन्या ने अपने इस खास अनुभव को 'परफेक्ट डे' बताया।

अनन्या पांडे ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विंबलडन में बिताए खास पलों की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इन तस्वीरों में वह लंदन के प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट का आनंद लेती नजर आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'विंबलडन में बिताया एक परफेक्ट दिन। आखिर तक स्वाइप करना, क्योंकि आखिरी में एक बेहद प्यारा सरप्राइज है।'

वीडियो और तस्वीरों में अनन्या रेड कलर की स्टाइलिश ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में कैमरे के सामने पोज दिए और अपने फैशन सेंस से एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया। अपने लुक को पूरा करने के लिए अनन्या ने बोल्ड रेड लिपस्टिक, मस्कारा, काजल और लाइट ब्लश लगाया।

पोस्ट की आखिरी तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें स्ट्रॉबेरी से भरा एक बॉक्स नजर आ रहा है। यही वह 'स्वीट ट्रीट' था, जिसका जिक्र अनन्या ने अपने पोस्ट के कैप्शन में किया था। बता दें कि अनन्या पांडे विंबलडन 2026 के पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए लंदन स्थित ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब पहुंची थीं।

हर साल की तरह इस बार भी विंबलडन में दुनिया भर की कई नामी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। खेल के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के फैशन और स्टाइल की भी खूब चर्चा हो रही है। अगर अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अभिनेता लक्ष्य के साथ नजर आई थीं।

22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में कॉलेज के दो प्रेमियों की कहानी दिखाई गई थी, जिनका रिश्ता समय के साथ नई जिम्मेदारियों और जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए कई उतार-चढ़ाव से गुजरता है। फिल्म में अनन्या के अभिनय को दर्शकों ने सराहा था।

 

Tags: Ananya Panday , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD