Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

नरेन्‍द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Christopher Luxon, Auckland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 11:12 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर द्वारा आयोजित "भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी" विषय पर आधारित एक विशेष भोज समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में राजनीति, व्यापार, उद्योग, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, खेल और कला जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री लक्सन ने अपने स्वागत भाषण में भारत और न्यूजीलैंड के बीच गहरे और अटूट संबंधों का उल्‍लेख किया और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने तथा आपसी समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए एक साझा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच पूरकताओं और उनके अटूट जन-संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि इससे जारी सहयोग अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय में संपन्न हुआ भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के व्यवसायों, युवाओं और किसानों के लिए नए अवसर खोलेगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।

भव्य भोज के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री लक्सन ने आयोजन स्थल पर प्रदर्शित अत्याधुनिक खेल उपकरणों का जायजा लिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों और उच्च प्रदर्शन वाले खेलों से जुड़े अन्य हितधारकों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पक्षों के बीच 100 वर्षों के खेल सहयोग को याद करते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान संपन्न हुई खेल संयुक्त कार्य योजना से दोनों देशों को क्रिकेट से परे संबंधों का विस्तार करने में मदद मिलेगी। यह यात्रा खेल सहयोग को बढ़ाने की दोनों पक्षों की इच्छा के अनुरूप थी, विशेष रूप से भारत द्वारा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारियों को ध्‍यान में रखते हुए।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Christopher Luxon , Auckland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD