Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

एक मोहब्बत, जो अधूरी रह गई : जिस तारीख को खोया प्यार, उसी दिन दुनिया को कह दिया अलविदा

Sulakshana Pandit, Bollywood, BOllywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 11:08 IST

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अभिनेत्रियों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई है। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं, सुलक्षणा पंडित, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, दमदार एक्टिंग और सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और प्लेबैक सिंगर सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक प्रतिष्ठित संगीत परिवार में हुआ था। 

उनके पिता और चाचा दोनों शास्त्रीय गायक थे। इंडस्ट्री की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित अभिनेत्री के भाई हैं, जिन्होंने 1990 और 2000 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सदाबहार गाने दिए, जो आज भी लोगों की दिलों में बसते हैं। उनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', और 'मोहब्बतें' जैसी फिल्में शामिल हैं।

सुलक्षणा पंडित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री रहीं, जिन्होंने 1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया और जीतेंद्र, संजीव कुमार, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे शीर्ष कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया। शुरू से ही परिवार में संगीतनुमा माहौल होने की वजह से सुलक्षणा में अपने पिता, चाचा और भाइयों की तरह सिंगिंग का गुण था। 

उन्होंने सिंगिंग करियर की शुरुआत महज नौ वर्ष की उम्र में बतौर प्लेबैक सिंगर शुरू कर दी और 1967 में 'तकदीर' फिल्म में लता मंगेशकर के साथ लोकप्रिय गीत 'सात समुंदर पार से' गाकर इंडस्ट्री में कदम रखा। सुलक्षणा ने एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर लगभग 70 से अधिक फिल्मों में गीत गाए, जिनमें 'मौसम मौसम लवली मौसम', 'जब आती होगी याद मेरी', 'बेकरार दिल तू गाए जा', 'प्यारे-प्यारे से लगते हैं आप', 'परदेसिया तेरे देश में', 'दिल-ए-नादान तुझे हुआ क्या है', 'तुम जो मिल गए', आदि शामिल हैं। 

उन्हें 1975 की फिल्म 'संकल्प' के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। सुलक्षणा ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 1975 में अभिनेता संजीव कुमार के साथ आई फिल्म 'उलझन' से की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी लाजवाब अदाकारी का जलवा बिखेरा। 

उनकी कुछ प्रमुख और सबसे लोकप्रिय फिल्मों की बात करें, तो उनमें 'हेराफेरी', 'अपनापन', 'वक्त की दीवार', 'फांसी', 'दो वक्त की रोटी', 'धर्म कांटा' आदि फिल्में शामिल हैं, जिनमें उन्होंने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। लेकिन, निजी जिंदगी में अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित दुखों का सामना कर रही थीं। 

फिल्म 'उलझन' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को एक्टर संजीव कुमार से प्यार हो गया था। उन्होंने अभिनेता के सामने अपनी भावना को जाहिर करते हुए शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन संजीव कुमार ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिससे वह काफी आहत हुईं।

हालांकि, 6 नवंबर 1985 को महज 47 वर्ष की उम्र में अभिनेता संजीव कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। इस घटना के कुछ ही समय बाद अभिनेत्री की मां की भी मृत्यु हो गई। एक के बाद एक अपने दो सबसे अजीज लोगों की कुछ ही समय के अंतराल में मृत्यु से अभिनेत्री गहरे सदमे में चली गईं और उन्होंने निर्णय लिया कि वह कभी शादी नहीं करेंगी। इसी के साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली।

अभिनेत्री का निधन 71 वर्ष की आयु में 6 नवंबर 2025 को मुंबई के नानावटी अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गया, लेकिन स्क्रीन पर उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और गायकी का जादू आज भी जिंदा है और हमेशा रहेगा।

 

Tags: Sulakshana Pandit , Bollywood , BOllywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD