Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

विंबलडन : जेलेना ओस्टापेंको-मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड डबल्स का खिताब

Sports News, Tennis, Wimbledon, Wimbledon 2026, Jelena Ostapenko, Marcelo Arevalo, London
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लंदन , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 15:10 IST

जेलेना ओस्टापेंको और मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए विंबलडन 2026 का मिक्स्ड डबल्स खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर और मार्क पोलमैन्स की जोड़ी को 4-6, 7-5, 6-2 से हराया। फाइनल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने शानदार अंदाज में की। हंटर और पोलमैन्स ने पहला सेट 6-4 से जीत लिया।

दूसरे सेट में भी उन्होंने जल्दी सर्विस ब्रेक हासिल कर 3-1 की बढ़त बना ली थी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला सीधे सेटों में खत्म हो जाएगा, लेकिन ओस्टापेंको और अरेवालो ने इसके बाद शानदार वापसी की। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और अगले आठ में से छह गेम जीतकर दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया।

इसके साथ ही मैच निर्णायक तीसरे सेट में पहुंच गया। तीसरे सेट से पहले सेंटर कोर्ट की छत बंद कर दी गई। इसके बाद ओस्टापेंको और अरेवालो ने अपनी लय बरकरार रखी। उन्होंने चौथे और आठवें गेम में विरोधी टीम की सर्विस तोड़ी और तीसरा सेट 6-2 से जीतकर 1 घंटा 56 मिनट में मैच और खिताब को अपने नाम कर लिया। 

यह जीत जेलेना ओस्टापेंको के लिए बेहद खास रही। उन्होंने पहली बार विंबलडन का खिताब जीता है। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन सिंगल्स और 2024 यूएस ओपन महिला डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। वह पहले भी दो बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही थीं। जीत के बाद ओस्टापेंको ने कहा कि यह उनके लिए शानदार सप्ताह रहा।

उन्होंने कहा कि अब वह सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स, तीनों वर्गों में ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मार्सेलो अरेवालो के साथ खेलना उन्हें बहुत पसंद है और दोनों कोर्ट पर खेल का पूरा आनंद लेते हैं। उनके अनुसार, विंबलडन जीतना हमेशा खास एहसास होता है। मार्सेलो अरेवालो के लिए भी यह उपलब्धि ऐतिहासिक रही।

वह विंबलडन का खिताब जीतने वाले एल साल्वाडोर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह 2022 और 2024 में रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) पुरुष डबल्स का खिताब जीत चुके हैं। अरेवालो ने कहा कि एल साल्वाडोर जैसे छोटे देश से आकर विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा कि वह अपने देश के बच्चों को प्रेरित करना चाहते हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि मेहनत और अपने सपनों पर भरोसा करके बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपनी जोड़ीदार ओस्टापेंको की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ खेलना उनके लिए गर्व की बात है।

 

Tags: Sports News , Tennis , Wimbledon , Wimbledon 2026 , Jelena Ostapenko , Marcelo Arevalo , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD