Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, मोरक्को को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Kylian Mbappe, France, Morocco, Foxborough
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

फॉक्सबोरो , 10 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 15:08 IST

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराया। इस हार के साथ ही मोरक्को का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। फ्रांस के लिए इस मुकाबले में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेल ने गोल किया।

मैच की शुरुआत से ही फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और मोरक्को के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया। मैच के पांचवें मिनट में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बुनू ने दायोट उपामेकानो के हेडर को गोल पोस्ट में जाने से रोका। नोसैर मजराउई ने एम्बाप्पे के खिलाफ बॉक्स के अंदर फाउल किया, जिसके बाद फ्रांस को पेनल्टी मिल गई।

हालांकि, एम्बाप्पे पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके और बुनू ने शानदार बचाव किया। पहले हाफ में फ्रांस ने कई और प्रयास किए, लेकिन वह मोरक्को के डिफेंस को भेद नहीं पाया। इस तरह से शुरुआती 45 मिनट गोलरहित रहे। हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपने अटैक को और तेज किया। टीम को पहली सफलता मैच के 60वें मिनट में मिला।

कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाते हुए फ्रांस को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिलाई। यह इस वर्ल्ड कप में उनका आठवां गोल रहा। इसके ठीक छह मिनट बाद ही उस्मान डेम्बेल ने फ्रांस की बढ़त को जल्द ही 2-0 कर दिया। एम्बाप्पे के शानदार पास का फायदा उठाते हुए डेम्बेल ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और फ्रांस की जीत पक्की कर दी।

इसके बाद भी फ्रांस ने बचे हुए समय में खेल पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा और मोरक्को को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। फ्रांस ने लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले, टीम साल 2018 में चैंपियन बनी थी, जबकि 2022 में फ्रांस ने फाइनल तक का सफर तय किया था। फ्रांस अब 15 जुलाई को पहला सेमीफाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Kylian Mbappe , France , Morocco , Foxborough

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD