Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा 17 जुलाई का पंचांग : भगवान गणेश और मां पार्वती की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एमपीएससी की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं अगस्त 2027 तक टालीं : सीएम देवेंद्र फडणवीस अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह चीन के गुआंग्शी में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, नौ लापता फीफा वर्ल्ड कप : लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी शिपबिल्डिंग को फिर से बनाने का किया वादा, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें

 

सामाजिक रूप से उत्तरदायी युवाओं के निर्माण में रोटरी की महत्वपूर्ण भूमिका : गुलाब चंद कटारिया

राज्यपाल ने रोटरी क्लब चंडीगढ़ की अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का किया उद्घाटन

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 12:17 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज चंडीगढ़ स्थित सीआईआई में आयोजित रोटरी क्लब चंडीगढ़ के वार्षिक पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा-भाव आधारित नेतृत्व तथा नागरिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

साथ ही, उन्होंने ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक संगठन की सेवा गतिविधियों का दायरा और विस्तृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशासक ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र "स्वयं से ऊपर सेवा (Service Above Self)" राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन की एक सशक्त प्रेरणा रहा है। 

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा वैश्विक पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवी संगठन जनभागीदारी को सशक्त बनाकर सरकार के प्रयासों के पूरक बनते हैं तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पूर्व, श्री कटारिया ने क्लब की अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य घरेलू कचरे एवं ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। 

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ शहरों के निर्माण के लिए पर्यावरणीय स्थिरता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। प्रशासक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री टीना अवनिंदर विर्क एवं उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब समाज सेवा की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे भी निरंतर बनाए रखेगा। 

उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सुश्री आभा शर्मा जोशी के गत वर्ष के नेतृत्व की सराहना की तथा रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व विश्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र के. साबू एवं श्रीमती उषा साबू के अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा परियोजनाओं और हार्टलाइन परियोजना में मानवीय योगदान का विशेष उल्लेख किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सुश्री टीना अवनिंदर विर्क ने प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण हेतु वर्टिकल गार्डन, ई-कचरा, कपड़ा एवं गीले कचरे के प्रबंधन, बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति तथा सेक्टर-38 वेस्ट में मियावाकी वन विकसित करने सहित क्लब की आगामी परियोजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की गवर्नर डॉ. रीता कालरा, तत्कालीन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व विश्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र के. साबू, रोटरी क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD