Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

भक्तों पर गोली चलाने का आदेश देने वालों को रातोंरात राम याद आने लगे : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Hamirpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 14:50 IST

अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद में कांग्रेस नेताओं के बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिनके आदेश पर राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई, अब उन्हें रातोंरात भगवान राम याद आने लगे। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमीरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि जब रामसेतु का मुद्दा उठा तो कांग्रेस के किसी भी नेता ने इसके समर्थन में कुछ नहीं कहा।

बल्कि, उन्होंने तो यह तक कह दिया कि रामसेतु का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं ने ही भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। राम मंदिर आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर गोलियां चलाने का आदेश देने वाले नेता विपक्ष के ही थे। राम मंदिर पर फैसला आने के बाद भी कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों के नेताओं ने इसका विरोध जारी रखा।

उन्होंने मंदिर की आधारशिला रखने के समारोह से लेकर इसके उद्घाटन तक हर चरण में विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल आज भी राजनीति कर रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट ने सरकार से खुद पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया। सरकार ने एसआईटी गठित की और जांच चल रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है, जांच रिपोर्ट आएगी और उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस मछली की तरह है, जो पानी से बाहर होने पर तड़पती है, कांग्रेस सत्ता के बिना तड़प रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने संगठित और असंगठित क्षेत्रों में 50 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन पहलों का मकसद स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा, दोनों मुहैया कराना है।

उन्होंने कहा कि इन 12 सालों में मोदी सरकार ने संविदा श्रमिकों के अधिकारों एवं लाभों की रक्षा के लिए कई कानून बनाए। देश में 29 सेंट्रल लेबर लॉ थे, जिन्हें हमारी सरकार ने रिफॉर्म कर चार लेबर कोड में तब्दील कर दिया। उनमें से कई ऐसे कानून थे जो मजदूरों और छोटे स्तर पर काम करने वाले संविदाकर्मी के हित में बिल्कुल नहीं थे, न ही उनका वर्तमान सुरक्षित था और न ही भविष्य। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड संविधान की तरह उनके हितों की सुरक्षा करता है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD