Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

राम को काल्पनिक बताने वाले आस्था की बात कर रहे, ट्रस्ट को बदनाम करना उचित नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चित्रकूट , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 14:48 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोला। अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित हो चुकी है, लोगों की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे ट्रस्ट पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो दल कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही आज आस्था की राजनीति कर रहे हैं। चित्रकूट में 951 करोड़ रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अचानक सक्रिय हो गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो दल वर्षों तक अयोध्या और भगवान राम का विरोध करते रहे, उन्हें अब राजनीतिक मुद्दा मिल गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने रामसेतु को तोड़ने का प्रयास किया था और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल शपथपत्र में भगवान राम को काल्पनिक बताया था। उन्होंने सवाल किया कि यदि राम और कृष्ण काल्पनिक हैं तो अयोध्या, चित्रकूट, मथुरा, वृंदावन और बरसाना जैसे आस्था के केंद्रों का अस्तित्व कैसे है।

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद सरकार ने तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। जांच में छह लोग चोरी में शामिल पाए गए हैं और दो अन्य पर साजिश रचने का आरोप है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होना अलग बात है, लेकिन इसके आधार पर पूरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बदनाम करना या उस पर उंगली उठाना उचित नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामभक्तों पर कभी गोली चलाने वाले लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अयोध्या को बदनाम करने का अभियान चला रखा है, जबकि देश का हर रामभक्त अयोध्या के सम्मान और गौरव के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में विकास के बजाय कब्रिस्तानों की चारदीवारी पर धन खर्च किया जाता था और जमीनों को वक्फ के नाम पर दर्ज कराया जाता था।

उन्होंने कहा कि जब वक्फ कानून में बदलाव हुआ तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उसके विरोध में एक साथ खड़ी हो गईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों दलों का दोहरा चरित्र देखकर गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने कन्नौज में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज से उनका नाम हटाने का काम किया।

साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन परंपरा का सम्मान नहीं करती और उसकी राजनीति परिवारवाद तथा वंशवाद तक सीमित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के समय रामायण मेले की शुरुआत हुई थी, लेकिन आज के समाजवादी राम और कृष्ण से दूरी बनाकर चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी राजनीति केवल एक परिवार तक सीमित है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले चित्रकूट उपेक्षा, भय और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया था। आज कानून-व्यवस्था में सुधार, पर्यटन विकास और आधारभूत ढांचे के विस्तार के कारण चित्रकूट देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने लोगों से जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के पास विकास का कोई विजन नहीं है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD