Tuesday, 07 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 3 डॉक्यूमेंट्री वैनें की रवाना बलबीर सिंह सिद्धू ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से SIR अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के मुद्दों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण बैठकें विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार के पास कर्मचारियों के अधिकारों के लिए खजाना खाली : केवल सिंह ढिल्लों शिवराज सिंह चौहान से नई दिल्ली में भजन लाल शर्मा ने की मुलाकात केवल सिंह ढिल्लों की अपील पर केंद्र ने OTT से 'सतलुज' हटाए जाने की समीक्षा के आदेश दिए तारातला हादसा : सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक बी.एल.ओ. के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: मान सरकार 13 हजार से अधिक गांवों में दिखा रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म कॉमेडी का तड़का : 'भाई तेरा स्टार है' में साथ दिखेंगे राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल पवन दीवान ने राजा वड़िंग को किया सम्मानित, 2027 में पंजाब में 'आप' की करारी हार की भविष्यवाणी की सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम दीपक राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला नीतू सिंह बर्थडे स्पेशल : चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में रखा कदम, फिर बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में एक बनीं 'लोक मिलनी' के दौरान चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने घनौरी कलां के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया वायनाड भूस्खलन: मरने वालों की संख्या 4, 4 अब भी लापता मान सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से बागवानी के तहत रकबा बढ़कर 5.21 लाख हेक्टेयर हुआ: मोहिंदर भगत पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ औपचारिक वार्ता की

 

'बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात', सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस-सपा पर हमला

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Pratapgarh, Uttar Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

प्रतापगढ़ , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 15:21 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल आज जाति और आस्था के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जबकि समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं।

ऐसे दलों को आस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में 384 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास जनता के सामने रखने के लिए केवल दो मुद्दे बचे हैं- जाति के नाम पर विभाजन और सनातन आस्था पर प्रहार।

हाल के दिनों में इन दलों ने भारत की सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था पर हमला करने की कोशिश की है, लेकिन जनता उनकी मंशा को अच्छी तरह समझ चुकी है। सीएम योगी ने कहा, "जो कांग्रेस कभी कहती थी कि भगवान राम और भगवान कृष्ण का अस्तित्व ही नहीं था, वही आज अयोध्या और आस्था की बात कर रही है।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कभी बाबरी ढांचे का समर्थन किया और उस पर घड़ियाली आंसू बहाए। अब ये गिरगिट की तरह रंग बदलकर आस्था की राजनीति कर रहे हैं।" उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, उसे आस्था की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

रामभक्त अगर अयोध्या की आस्था की बात करें तो वह स्वाभाविक है, लेकिन जिन दलों ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा या रामभक्तों का दमन किया, वे आस्था का नाम लेकर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर धार्मिक स्थलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू धार्मिक विरासत से जुड़े स्थलों के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनाने में किया गया।

ऐसे लोगों को यह बताना चाहिए कि वे किस आस्था की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश और प्रदेश की जनता अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति को समझ चुकी है और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदेश सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है तथा यही डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Pratapgarh , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD