Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'आप' के झूठे बदलाव ने पंजाब को अपराधियों का गढ़ बना दिया, रंगला पंजाब अब खून के रंग में रंग गया है: केवल सिंह ढिल्लों

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल और भगवंत मान को घेरा

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 16:34 IST

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में दिन-प्रतिदिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पंजाब का कोई भी नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, जबकि सरकार बेंगलुरु में छुट्टियां मना रही है और पंजाब को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखबारों के पन्ने प्रतिदिन हत्या, फिरौती, गोलीबारी, तलवारों से हमले और लूटपाट जैसी खूनी घटनाओं की खबरों से भरे रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में प्रतिदिन औसतन 8 से 10 हत्याएं और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। 

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक दिन में पंजाब की यह स्थिति है, तो पूरे सप्ताह का हाल कितना भयावह होगा, जिसका डरावना रूप पिछले साढ़े चार वर्षों से पूरा पंजाब देख रहा है। 'आप' नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की जनता इस झूठे बदलाव वाली सरकार से जवाब मांग रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-मौजूदगी के कारण राज्य का कोई संरक्षक दिखाई नहीं दे रहा। नशे, गोलियों और हत्याओं के कारण अनेक परिवार तबाह हो चुके हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है, जिसके कारण लोग यहां कारोबार करने से कतराने लगे हैं। 

यह सरकार की विफलता और नाकामी का परिणाम है। पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर रुख बिल्कुल स्पष्ट है। पंजाब को इस भयावह स्थिति से बाहर निकालने के लिए कड़े कानून और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाना आवश्यक है। 

इसके बिना राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया, उसी प्रकार भाजपा ही पंजाब में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को समाप्त करने में सक्षम है।

सरकार को चेतावनी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के लोगों को खोखले विज्ञापनों की नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा की जरूरत है और अब पंजाबी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान हुई गोलीबारी, लूटपाट, हत्याओं और बदलाव के नाम पर किए गए कथित धोखे का हिसाब प्रदेश की जनता आने वाले समय में अपने वोट की ताकत से अवश्य मांगेगी।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD