Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के विकास कार्यों को लेकर 'दिशा' समिति की बैठक आयोजित

शहर की स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट, ट्रैफिक प्रबंधन एवं विकास परियोजनाओं पर विशेष जोर

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Dalwinderjit Singh, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 07, 2026, 14:24 IST

लोकसभा सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष श्री गुरजीत सिंह औजला की अध्यक्षता में आज स्थानीय बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) श्री सुरिंदर सिंह, एस.डी.एम. अमृतसर-2 श्रीमती अलका कालिया, डी.सी.पी. श्री जगजीत सिंह वालिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान केंद्र एवं पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी तथा विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर हुई कार्रवाई का भी जायजा लिया गया तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

लोकसभा सांसद श्री गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अमृतसर में प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं, इसलिए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शहर में झुग्गी-झोपड़ियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के भी निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान नगर निगम द्वारा घर-घर से कूड़ा संग्रहण तथा डंप साइट पर बायो-रिमेडिएशन कार्य में तेजी लाने की जानकारी भी साझा की गई। उन्होंने शहर में मिलावटी दूध, पनीर, मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिलावटखोरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री औजला ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी प्रमुख चौकों एवं सड़कों पर दिशा-सूचक संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए जाएं ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां कहीं भी सड़क निर्माण या मरम्मत का कार्य चल रहा हो, वहां कम से कम 500 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने न्यू अमृतसर, वल्ला बाईपास पुल सहित अन्य सभी चल रही विकास परियोजनाओं को बिना किसी देरी के पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में तुंग ढाब ड्रेन, ठोस कचरा प्रबंधन, अवैध कब्जे, ट्रैफिक जाम, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, मजीठा रोड, लोहारका रोड, रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं तथा बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मानसून को देखते हुए नालों की सफाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन योजना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह ने लोकसभा सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत किया जा रहा है तथा लोगों को सरकारी सेवाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Dalwinderjit Singh , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD