Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

विंबलडन : जेलेना ओस्टापेंको को हराकर चौथे दौर में पहुंचीं एरिना सबालेंका, ओसाका से होगी भिड़ंत

Sports News, Tennis, Aryna Sabalenka, Jelena Ostapenko, Wimbledon, Wimbledon 2026, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 12:58 IST

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विंबलडन 2026 के महिला एकल मुकाबले के चौथे दौर में जगह बना ली है। तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 33 मिनट तक चला। अपनी आक्रामक खेल शैली के लिए मशहूर सबालेंका और ओस्टापेंको ने मुकाबले में दमदार शॉट लगाए, लेकिन सबालेंका ने बेहतर संयम और समझदारी के साथ खेलते हुए जीत हासिल की।

इस जीत के साथ उन्होंने पहली बार विंबलडन का खिताब जीतने की अपनी उम्मीद भी कायम रखी। इससे पहले, वह इस टूर्नामेंट में तीन बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं। अब चौथे दौर में सबालेंका का मुकाबला जापान की पूर्व विश्व नंबर एक नाओमी ओसाका से होगा। यह मैच टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

14वीं वरीयता प्राप्त ओसाका ने भी तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रही डारिया कसाटकिना को सिर्फ 65 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में जगह बनाई। इसके साथ ही ओसाका अब चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में कम से कम एक बार चौथे दौर तक पहुंचने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन का खिताब दो-दो बार जीता है। ओसाका का सामना पूर्व विश्व नंबर 8 डारिया कसाटकिना से हुआ, जो 2018 में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। 1997 में जन्मी दोनों खिलाड़ियों की घास के कोर्ट पर यह पहली भिड़ंत थी। इससे पहले दोनों हार्ड और क्ले कोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी थीं।

अब ओसाका ने कसाटकिना के खिलाफ अपने सभी चार मुकाबले जीत लिए हैं। दोनों के बीच खेले गए कुल नौ सेटों में से ओसाका ने आठ जीते हैं, जबकि कसाटकिना सिर्फ एक सेट जीत सकी हैं। इससे पहले, दूसरे दौर में सबालेंका को अमेरिका की मैककार्टनी केसलर के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली थी। दूसरे सेट में वह 5-2 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए चार सेट पॉइंट बचाए और मुकाबला 6-1, 7-6 (9) से अपने नाम किया था।

वहीं, ओस्टापेंको ने दूसरे दौर में क्रोएशिया की एंटोनिया रुजिक को सिर्फ 66 मिनट में 6-2, 6-0 से हराया था। इस मैच में उन्होंने 34 विनर लगाए और केवल 10 अनफोर्स्ड गलतियां की थीं। हालांकि, सबालेंका के खिलाफ वह अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

 

Tags: Sports News , Tennis , Aryna Sabalenka , Jelena Ostapenko , Wimbledon , Wimbledon 2026 , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD