Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जिला परिषद कार्यालय, संगरूर का किया दौरा

जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीण विकास को लेकर चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर के साथ किया विचार-विमर्श

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

संगरूर , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 16:38 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज जिला परिषद कार्यालय, संगरूर का दौरा किया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, ब्लॉक समितियों के चेयरमैनों, जिला परिषद सदस्यों, सरपंचों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यों तथा भविष्य की विकास परियोजनाओं पर जिला परिषद के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर द्वारा जिला परिषद कार्यालय आने का निमंत्रण दिया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए आज सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

पत्रकारों द्वारा किसानों को बिजली आपूर्ति संबंधी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति के मामले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई और इस वर्ष भी सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं। 

जहां कहीं तकनीकी खराबी आई है, वहां विभागीय टीमें तत्काल मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषि पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस दौरे से जिला परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों को सरकार की विकास नीतियों और जनहितकारी योजनाओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह, जिला परिषद सदस्य जसपाल सिंह शेरों, अमीषा, अमृतपाल सिंह घनौरी, हरविंदर सिंह सेखों, रुबल बाजवा, गगन जवंधा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD