Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

लैंड पूलिंग पॉलिसी – ‘झूठे बदलाव’ की सरकार पंजाब के किसानों को उजाड़ने पर आमादा : केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 10:49 IST

केवल सिंह ढिल्लों ने ‘आप’ सरकार द्वारा दोबारा लाई जा रही लैंड पूलिंग पॉलिसी का तीखा विरोध करते हुए इसे सीधे तौर पर किसान विरोधी करार दिया है। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की यह ‘झूठे बदलाव’ वाली सरकार वास्तव में दिल्ली के इशारों और वहां के रिमोट कंट्रोल पर चल रही है, जिसका उद्देश्य पंजाब का विकास नहीं बल्कि यहां के किसानों की जमीनें हड़पना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया कि सरकार यह बताए कि क्या कभी कमर्शियल या रिहायशी प्लॉटों से घर चलते हैं? जमीन किसानों की रोज़ी-रोटी का एकमात्र साधन है। ये प्लॉट किसानों के परिवारों को खाने के लिए रोटी नहीं दे सकते।

उन्होंने कहा कि जब सरकार पिछले वर्ष यही पॉलिसी लेकर आई थी, तब भी पंजाब के किसानों ने इसका डटकर विरोध किया था। यह कोई विकास की नीति नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल एंड पार्टी की पंजाब को लूटने और किसानों को उजाड़कर उनकी जमीनों पर कब्जा करने की एक सोची-समझी साजिश है।

ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 की तरह यह ‘झाड़ू वाली सरकार’ एक बार फिर किसानों को झूठे सपने दिखाने लगी है। लेकिन सरकार यह भूल जाए कि अब पंजाब के लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं।

दिल्ली से हारे हुए घोटालेबाज इन नीतियों का मसौदा तैयार कर रहे हैं, जिनका एकमात्र जोर पंजाब के संसाधनों को लूटने पर लगा हुआ है। ढिल्लों ने स्पष्ट और दो-टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब के किसानों के अधिकारों के लिए चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है। 

यह लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों और पूरे पंजाब का केवल नुकसान ही करेगी। हम इस किसान विरोधी नीति को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को अपना यह फैसला बदलना ही पड़ेगा और पॉलिसी रद्द करनी होगी। 

‘आप’ सरकार एक बार फिर यू-टर्न लेने के लिए तैयार रहे, क्योंकि पंजाब के किसान अब इन झूठे क्रांतिकारियों से और धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD