Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का किया शुभारंभ हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव उदो नंगल में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का शुभारंभ किया लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव धरदियों में नए 66 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास किया अजनाला में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के शुभारंभ पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर 3 जुलाई को विशेष कीर्तन दरबार नायब सिंह सैनी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की एचटेट परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए - नायब सिंह सैनी अंबाला के कैंसर अस्पताल में शीघ्र लगवाई जाए एडवांस तकनीक की पैट-स्कैन मशीन: नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में खोला विकास का पिटारा नारायणगढ़ के विकास के लिए नायब सिंह सैनी ने की अनेक घोषणाएं नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में भरा एसआईआर गणना प्रपत्र अनुराग रस्तोगी ने प्रो. असीम कुमार घोष से की शिष्टाचार भेंट SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : श्री ए. श्रीनिवास अमृत सरोवर प्लस योजना से हरियाणा को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का खुल रहा है मार्ग : श्याम सिंह राणा प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : आरती सिंह राव 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ व 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन ऐतिहासिक कदम: रणबीर गंगवा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए एलीवेट अभियान का शुभारंभ किया एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल

 

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए एलीवेट अभियान का शुभारंभ किया

नशा मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाने में योगदान देने का किया आह्वान

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Raj Bhawan, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 10:10 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नशे के विरुद्ध सामूहिक रूप से मिशन मोड में अभियान चलाने का आह्वान किया। वह आज लोक भवन में अनुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित ‘एलीवेट-एक्सपीरियंस द रियल हाई, ए स्टेप टुवर्ड्स ड्रग-फ्री हिमाचल’ अभियान के शुभारम्भ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सोसायटी के राज्यव्यापी नशा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसे आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान तथा देश के अन्य राज्यों से प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लिया।

राज्यपाल ने इस पहल को ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान नशे की बेड़ियों से मुक्त भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प है, जहां युवा अपनी प्रतिभा, दृढ़ निश्चय और मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे, न कि नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद करेंगे।

उन्होंने एलीवेट अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका अर्थ ऊंचाइयों तक पहुंचना है, लेकिन वास्तविक ऊंचाई स्वस्थ, उद्देश्यपूर्ण और सेवा-भाव से परिपूर्ण जीवन जीने में है। उन्होंने कहा कि यह पहल अब एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन का रूप ले रही है, जो युवाओं को सार्थक एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

राज्यपाल ने कहा कि यदि इस अभियान के विचारों और उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू किया जाए तो हिमाचल प्रदेश नशा मुक्त राज्य बनने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर सकता है।युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी बुराई से बचाना समाज के प्रत्येक वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका युवा पीढ़ी के निर्माण में अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

यदि शिक्षक नियमित रूप से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और परामर्श करें, तो उन्हें नशे की ओर बढ़ने से रोका जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि भारत वर्ष-2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए युवाओं को नशे से सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से नशे के विरुद्ध इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने तथा ‘नशा मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को सफल बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।

उन्होंने बदलती सामाजिक संरचना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एकल परिवारों की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण युवाओं को पहले की तरह परिवार के बुजुर्गों का मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। इससे उनमें अकेलापन, तनाव, अवसाद और नशे की ओर झुकाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत पारिवारिक संबंध, खुला संवाद और भावनात्मक सहयोग आवश्यक है।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश भी अब नशे की बढ़ती समस्या से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश का युवा वर्ग नशामुक्त रहेगा तो वह राज्य को अधिक सशक्त, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकेगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया तथा नशा जागरूकता पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

एनआईटी जालंधर के निदेशक एवं ‘एनआईटी श्रीनगर’ के अतिरिक्त निदेशक प्रो. विनोद कुमार कनोजिया ने हिमाचल प्रदेश को भारत की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक सौंदर्य और सरलता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊंचे पर्वत लोगों को ऊंची सोच और उत्कृष्टता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं में मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इससे पूर्व एलीवेट के राष्ट्रीय आउटरीच प्रमुख संयोग दत्त शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। विद्या भारती हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री ज्ञान कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए, जबकि प्रख्यात समाजसेवी गोपाल किशन ने नशा मुक्त भारत के लिए जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

अनुव्रत विश्व भारती सोसायटी के सदस्य मनीष शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Raj Bhawan , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD