Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का किया शुभारंभ हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव उदो नंगल में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का शुभारंभ किया लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव धरदियों में नए 66 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास किया अजनाला में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के शुभारंभ पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर 3 जुलाई को विशेष कीर्तन दरबार

 

अंबाला के कैंसर अस्पताल में शीघ्र लगवाई जाए एडवांस तकनीक की पैट-स्कैन मशीन: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने मशीन की स्थापना के लिए स्वास्थ्य विभाग को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें अनुमोदित करवाने के निर्देश दिए

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Anil Vij
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 11:17 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अंबाला के कैंसर अस्पताल में जल्द से जल्द पैट-स्कैन मशीन की स्थापना करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को अगले 15 दिन में टेंडर के नियम-शर्तें तैयार कर इन्हंे अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री अनिल विज व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री आरके खुल्लर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंबाला का कैंसर अस्पताल कैंसर के मरीजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यहां आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में पैट-स्कैन मशीन का होना बहुत आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन एक उन्नत चिकित्सा इमेजिंग मशीन है जो मरीज के शरीर में कैंसर की पहचान करने के लिए बहुत कारगर है। इससे यह भी पता लग जाता है कि कैंसर किस स्टेज में है और यह शरीर के किस-किस हिस्से में फैल चुका है। 

इस मशीन के माध्यम से कीमोथैरेपी या रेडियोथैरेपी के प्रभाव का मूल्यांकन भी किया जा सकता है जिससे कैंसर के इलाज में काफी मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में पहले प्रस्तावित एनालोग मशीन के स्थान पर डिजिटल मशीन लगाई जाए ताकि कैंसर की पहचान के सटीक परिणाम मिल सके और मरीजों के इलाज में अधिक सुविधा मिल सके। 

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई खरीदी जाने वाली पैट-स्कैन मशीन अब तक की सबसे आधुनिक तकनीक वाली हो। उन्होंने कहा कि पैट-स्कैन मशीन से टैस्ट करवाने वाले कैंसर मरीजों के लिए किफायती दरें निर्धारित की जाएं ताकि मरीजों की जेब पर अधिक बोझ न पड़े। 

उन्होंने कहा कि हालांकि आयुष्मान भारत योजना के पात्र व्यक्ति किसी भी अस्पताल में निःशुल्क पैट-स्कैन करवा सकता है लेकिन अंबाला के कैंसर अस्पताल में इस सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर मुहैया करवाया जाएगा। परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला के कैंसर अस्पताल में केवल हरियाणा से ही नहीं बल्कि 6-7 राज्यों के मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं। 

उन्होंने कहा कि हालांकि अंबाला के पास सद्दोपुर में पैट-स्कैन मशीन की सुविधा है लेकिन इस मशीन का अंबाला कैंसर अस्पताल में भी होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती मरीज को जांच के लिए कहीं अन्य स्थान पर ले जाना कष्टदायक होता है। उन्होंने कहा कि अंबाला कैंसर अस्पताल में पीजीआई चंडीगढ़ से भी महंगी मशीनें लगाई गई हैं। 

पैट-स्कैन मशीन लगने के बाद मरीजों को इस अस्पताल का पूरा लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर एचएमएससीएल के प्रबंध निदेशक श्री मनोज व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक  डॉ. मनीष बंसल सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Anil Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD