Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का किया शुभारंभ हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव उदो नंगल में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का शुभारंभ किया लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव धरदियों में नए 66 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास किया अजनाला में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के शुभारंभ पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ व 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन ऐतिहासिक कदम: रणबीर गंगवा

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हिसार , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 11:08 IST

हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं व 325 अमृत सरोवरों का एक साथ उद्घाटन जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हिसार के लघु सचिवालय के वीसी सभागार में स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभांरभ व अमृत सरोवर उद्घाटन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर योजना केवल तालाब निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने, पर्यावरण, जैव विविधता और ग्रामीण विकास का व्यापक अभियान है।

मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि अमृत सरोवरों से गांवों में पेयजल संकट दूर होगा, किसानों को सिंचाई और पशुओं को पर्याप्त पानी मिलेगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘कैच द रेन’ अभियान को धरातल पर उतारेगी और आने वाली पीढिय़ों के लिए जल संरक्षण का मजबूत आधार बनेगी। हिसार मे भी बुधवार को लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से बाडो रागडान, हरिकोट, भेरियां व जाखोद खेड़ा के 4 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया गया है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, धरातल पर विकास करती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सडक़, सिंचाई और पर्यावरण में हरियाणा नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं और योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाएं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र की ताकत हैं। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंचाई हैं। आधुनिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। 

आयुष्मान भारत योजना से पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख तक कैशलेस इलाज मिल रहा है। चिरायु हरियाणा योजना से उन लाखों परिवारों को भी कवर किया गया जो पहले वंचित थे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज बढ़ रहे हैं, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। 

डायलिसिस, कैंसर, हृदय रोग के इलाज का विस्तार हुआ है। मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण अभियान और आयुष सेवाएं मजबूत की गई हैं। नई 7 परियोजनाओं में अस्पतालों का ढांचा मजबूत करना, नई चिकित्सा सुविधाएं, आधुनिक उपकरण और स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शामिल है।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, महापौर श्री प्रवीण पोपली, उपायुक्त श्री महेंद्र पाल  व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD