Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का किया शुभारंभ हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव उदो नंगल में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का शुभारंभ किया लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव धरदियों में नए 66 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास किया अजनाला में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के शुभारंभ पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

नायब सिंह सैनी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 11:19 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा संकल्प पत्र की प्रतिबद्धताओं की समीक्षा के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा सीवरेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के कुछ जिलों में बढ़ते भूजल स्तर के कारण पेयजल को दूषित होने से बचाने के उद्देश्य से विभाग ने 446 वॉटर वर्क्स टैंकों को पारंपरिक ईंटों की लाइनिंग के स्थान पर आरसीसी (RCC) लाइनिंग में परिवर्तित करने की योजना बनाई है। वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में हिसार, रोहतक, झज्जर, भिवानी तथा चरखी दादरी जिलों के 44 वॉटर वर्क्स टैंकों को आरसीसी लाइनिंग में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज तथा अपशिष्ट जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभागों द्वारा शोधित अपशिष्ट जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिले और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में भूजल स्तर कम है, वहां पेयजल उपलब्धता सुदृढ़ करने के लिए नहरी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना तथा आधुनिक एवं टिकाऊ जल प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ पूरा करते हुए आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता,डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज यादव, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ. यशपाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD