Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का किया शुभारंभ हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव उदो नंगल में 'मांवां-धियां सत्कार योजना' का शुभारंभ किया लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गांव धरदियों में नए 66 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास किया अजनाला में ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के शुभारंभ पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर 3 जुलाई को विशेष कीर्तन दरबार

 

एचटेट परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए - नायब सिंह सैनी

4 व 5 जुलाई को तीन चरणों में होगी एचटेट परीक्षा

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Mahipal Dhanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 11:18 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एचटेट की परीक्षा सीईटी की तर्ज पर पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाई जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में एचटेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी मौजूद रहे। सभी जिला उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के लिए अधिकारी केन्द्रों पर सभी  प्रबंध पुख्ता करें ताकि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को सेंटर में निर्धारित समय पर पहुंचने में कोई दिक्कत आती है तो वह डायल 112 पर कॉल कर सूचित करें। पुलिस उनकी सहायता करने के लिए तत्पर रहेगी। सुचारू ढंग से परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए बोर्ड मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। 

इसके अलावा जिला एवं मुख्यालय स्तर पर भी फ्लाईंग स्कवेड लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचकूला, करनाल व कुरूक्षेत्र जिलों में एडीए की परीक्षा होने के कारण इन जिलों के परीक्षार्थियों के दूसरे जिलों में केन्द्र बनाए गए। 

उनके लिए निर्धारित रूट पर चलने वाली बसों के अलावा परीक्षा के समय अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड द्वारा 4 व 5 जुलाई को तीन चरणों में एचटेट परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसमें 4 जुलाई शनिवार को प्रथम चरण में लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा केवल सांय 3.00 से 5.30 बजे तक आयोजित होगी।

इसमें 238 परीक्षा केन्द्रों पर 73091 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 5 जुलाई को     लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा प्रातःकाल के समय 10.00 से 12.30 बजे तक होगी जिसमें 383 केन्द्रों में 119141 अभ्यर्थी तथा सांय काल के समय 3.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा होगी जिसके 139 केन्द्रों पर 41062 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 

उन्होंने बताया कि कुल 383 केन्द्रों पर 233294 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 166137 महिलाएं और 67157 पुरूष शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में एडीए की परीक्षा है उनको छोड़कर सभी जिलों के परीक्षार्थियों को उनके गृह जिलों में ही जिला मुख्यालय स्तर पर परीक्षा केन्द्र अलाट किए गए है। 

इसके अलावा बहादुरगढ तथा महेन्द्रगढ में ही उपमण्डल स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लगाई जाए जिसमें पुलिस यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बाह्य व्यक्ति का हस्तक्षेप न हो सके। 

परीक्षा प्रारम्भ होने से तीन  घंटे पूर्व आसपास फोटोस्टेट की दूकानें पूर्ण रूप से बंद की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर 3 जुलाई तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए जाऐं और जिला स्तर पर अधिकारी उनकी विजियुलटी समय पर चैक कर लें। इसके अलावा हर केन्द्र पर एम्बुलेंस की सुविधा होगी। 

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की बीमारी संबंधी समस्या आती है, तो पुलिस की निगरानी में उसे स्वास्थय सेवाएं सुलभ करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्रो पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घण्टे 10 मिनट पूर्व पहुंचना होगा ताकि मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक, डाटा कैप्चरिंग और अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सके। परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश बंद हो जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को केन्द्र में फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, एसीएस सुधीर राजपाल, डा. राजासेखर वुदंरू, डीजीपी अजय सिंघल, प्रधान सचिव विजय दहिया,  विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धुपड़ के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Mahipal Dhanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD