Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग मुकेरियां में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई सीनियर नेता आप में हुए शामिल पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

 

बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर ट्रक से टकराई ट्रैवलर, चार अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत

Tragedy, Road Accident, Bathinda, Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बठिंडा , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:33 IST

पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तकरीबन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के एम्स में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसा बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां राजस्थान से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे यात्रियों की गाड़ी एक ट्रक से टकराई।

सभी श्रद्धालु एक ट्रैवलर गाड़ी में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के कारण अफरातफरी मच गई। हाईवे पर भी जाम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालातों को संभाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

साथ ही, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सहारा जन सेवा संस्था के वर्कर संदीप सिंह ने बताया कि आज हमारे कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि बठिंडा के जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच एक हादसा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी।

इसमें 11 से 12 यात्री सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 से 8 यात्री घायल हैं। उन्होंने बताया कि तीन शवों को सिविल अस्पताल भेजा गया था, जबकि एक व्यक्ति के शव को बठिंडा एम्स भेजा गया था। अन्य सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। संदीप सिंह के अनुसार, सभी लोग हरमंदिर साहिब के दर्शन करते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे।

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था से जुड़े लोग सुबह लगभग 6.30 बजे तीन लोगों के शव लेकर पहुंचे थे। उन्हें अस्पताल में जानकारी दी गई कि हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी शवों को मोर्चरी में रखा गया है। अन्य घायलों को बठिंडा एम्स ले जाया गया। डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज देखने के बाद पता चला है कि सभी लोग राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Bathinda , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD