Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक का एसआईआर अभियान शुरू किया

DK Shivakumar, Chief Minister of Karnataka, Karnataka Congress, Bengaluru
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 15:06 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मंगलवार को राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत अपने सदाशिवनगर स्थित आवास से की। उन्होंने स्वयं एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा किया और सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी यह महत्वपूर्ण हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने चुनाव अधिकारियों से एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा किया। इसी के साथ राज्यभर में एक महीने तक चलने वाला घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान शुरू हो गया। इस दौरान बेंगलुरु दक्षिण के उपायुक्त यशवंत गुरूकर भी मौजूद रहे, जिनके अधिकार क्षेत्र में मुख्यमंत्री का पैतृक गांव डोड्डालहल्ली (कनकपुरा) आता है।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत उनके आवास से हुई है और वह इस प्रक्रिया को पूरा करने वाले पहले जनप्रतिनिधि बने हैं। उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे भी निर्धारित समय के भीतर एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करें। उन्होंने स्वीकार किया कि फॉर्म भरना थोड़ा जटिल लगा क्योंकि इसमें कई विस्तृत जानकारियां देनी होती हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। उन्होंने बताया कि जहां आवश्यक हो, वहां निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी दिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आज लोग अपनी मतदाता पहचान सुरक्षित नहीं रखेंगे तो भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल कर्नाटक के वास्तविक निवासियों तक ही पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकते हैं। इससे भविष्य में मतदाता सेवाओं से जुड़े ओटीपी और अन्य डिजिटल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

साथ ही नाम, फोटो और अन्य विवरणों में भी आवश्यक संशोधन कराया जा सकेगा। शिवकुमार ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) मतदाताओं की सहायता के लिए व्हाट्सएप समूह भी बना रहे हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर है तो परिवार का कोई जिम्मेदार सदस्य उसकी ओर से भी एन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर सकता है।

सभी भरे हुए फॉर्म 29 जुलाई तक संबंधित बीएलओ या बीएलए को जमा करने होंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों को सलाह दी कि यदि मोबाइल ऐप के जरिए फॉर्म भरने में दिक्कत हो तो वे ऑफलाइन फॉर्म लेकर उसे भरें और जमा करें। उन्होंने कहा कि उन्हें भी ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई हुई, इसलिए ऑफलाइन तरीका ज्यादा आसान है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आधार की जानकारी स्वैच्छिक रूप से अतिरिक्त सूचना के रूप में दी जा सकती है। सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राज्यों ने दूसरे राज्यों में पंजीकृत लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना बंद कर दिया है। कर्नाटक भी भविष्य में इसी तरह के मानदंड अपना सकता है, क्योंकि सरकार चाहती है कि एक व्यक्ति एक से अधिक राज्यों में सरकारी योजनाओं का लाभ न ले।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि एसआईआर प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करेगी। यह प्रमाण पत्र सेवा सिंधु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि कर्नाटक में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म एकत्र करेंगे। इसके बाद 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा, जबकि दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

 

Tags: DK Shivakumar , Chief Minister of Karnataka , Karnataka Congress , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD