Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी ने शहरों में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य करवाए : ब्रम शंकर जिंपा

जिंपा ने वार्ड नंबर 29 में उम्मीदवार नीरज रानी के समर्थन में किया प्रचार

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 11:08 IST

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने नगर निगम चुनावों के मद्देनज़र आज वार्ड नंबर 29 से पार्टी की उम्मीदवार नीरज रानी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के शहरी क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य करवाए हैं। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। 

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में बड़े स्तर पर जनहित के कार्य करवाकर राज्य में विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में पहली बार सड़कों, गलियों, सीवरेज, सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जनता से किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है, जिसके कारण समाज का हर वर्ग संतुष्ट है। जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, ईमानदार कार्यशैली और विकास के मुद्दों के सामने विपक्षी दल टिक नहीं सकेंगे। 

लोग अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 29 के लोगों ने भी विकास की इस श्रृंखला को जारी रखने के लिए नीरज रानी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मजबूत प्रतिनिधित्व होने से वार्ड के विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। समाज के हर वर्ग की भलाई और हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड नंबर 29 के निवासियों ने ब्रम शंकर जिंपा और उम्मीदवार नीरज रानी का जोरदार स्वागत किया और पूरे उत्साह के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया। लोगों ने भरोसा दिलाया कि वे आम आदमी पार्टी के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नीरज रानी को भारी वोटों से विजयी बनाएंगे।

इस अवसर पर नीरज रानी ने वार्डवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें मिल रहा प्यार और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जीत के बाद वार्ड के हर घर और हर परिवार की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उनका समाधान किया जाएगा तथा विकास से जुड़े हर वादे को पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर लक्की चंदन, पूर्व पार्षद कमलजीत कौर, जसविंदर पाल, जगदीश पाल, रवि गुप्ता, राजू संघा तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD