Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

जनरल उपेंद्र द्विवेदी और यूएई के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की अहम बैठक

रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Military, General Upendra Dwivedi, Indian Army, Chief of the Army Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 14:25 IST

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की थल सेना के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ मोहम्मद खमीस मोहम्मद अल-हसानी ने शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच भारत और यूएई के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इंडियन आर्मी के एडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन (एडीजीपीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, "यूएई थल सेना के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ मोहम्मद खमीस मोहम्मद अल-हसानी ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की।

बैठक में भारत और यूएई के रक्षा संबंधों की लगातार बढ़ती मजबूती पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने, पेशेवर स्तर पर आपसी आदान-प्रदान को मजबूत करने और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा की।" एडीजीपीआई के मुताबिक, दोनों देशों ने संस्थागत संबंधों को मजबूत करने, आपसी भरोसा बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस साल जनवरी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने माना कि भारत और यूएई के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहे हैं और यह दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया था, "दोनों नेताओं ने दोनों देशों की सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों और वरिष्ठ कमांडरों के हालिया दौरों का स्वागत किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सफल सैन्य अभ्यासों की भी सराहना की। साथ ही, स्ट्रेटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप की दिशा में 'लेटर ऑफ इंटेंट' पर हस्ताक्षर होने का भी स्वागत किया।"

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी जनवरी में आधिकारिक तौर पर यूएई का दौरा किया था। यह दौरा भारत की उन कोशिशों का हिस्सा था, जिनका मकसद मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग और सेनाओं के बीच रिश्तों को मजबूत करना है। अपने दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने यूएई सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्हें यूएई की सेना की संरचना, जिम्मेदारियों और उसकी क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने यूएई के कई अहम सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा किया और वहां तैनात अधिकारियों और जवानों से बातचीत की। इस दौरान भारत और यूएई के बीच लगातार मजबूत होते रक्षा संबंधों पर भी जोर दिया गया।

 

Tags: Military , General Upendra Dwivedi , Indian Army , Chief of the Army Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD