Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

जनरल उपेंद्र द्विवेदी से यूएई थलसेना के डिप्टी कमांडर की महत्वपूर्ण मुलाकात

Military, General Upendra Dwivedi, Indian Army, Chief of the Army Staff
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 15:35 IST

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) थलसेना के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ, मोहम्मद खमीस मोहम्मद अल-हस्सानी ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई इस उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक विश्वास और रक्षा सहयोग की गहराई को एक बार फिर रेखांकित किया।

बैठक के दौरान भारत और यूएई की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर विमर्श किया गया। दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर सैन्य आदान-प्रदान का विस्तार करने पर बात हुई। इसके अलावा भारत व यूएई के सैन्य सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करने पर भी व्यापक चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, सैन्य विशेषज्ञता के आदान-प्रदान, संयुक्त गतिविधियों और संस्थागत सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

इस मुलाकात को लेकर रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के बीच भारत और यूएई के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी दोनों देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों सेनाओं के बीच नियमित संपर्क और सहयोग न केवल सैन्य क्षमताओं को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को भी बढ़ावा देगा।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी विश्वास, पारस्परिक सम्मान और साझा हितों पर आधारित रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने तथा दीर्घकालिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने पर सहमति व्यक्त की गई। गौरतलब है कि भारत और यूएई के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है।

दोनों देश नियमित सैन्य संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहे हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई यह मुलाकात उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सैन्य लीडर्स की यह बैठक भविष्य में दोनों देशों की सेनाओं के बीच और अधिक समन्वय तथा सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगी।

रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-यूएई रक्षा संबंधों की यह प्रगाढ़ता न केवल द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त बनाएगी, बल्कि व्यापक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के साझा प्रयासों को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। यह बातचीत भारत और यूएई के बीच लगातार मजबूत हो रहे रक्षा संबंधों को नई दिशा दे रही है।

 

Tags: Military , General Upendra Dwivedi , Indian Army , Chief of the Army Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD