Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

संजय सेठ ने नई दिल्ली में डीआईटीसीसी की 15वीं बैठक की अध्यक्षता की

Sanjay Seth, BJP, Bharatiya Janata Party, Defence Information Technology Consultative Committee, DITCC, Military, Indian Army, Indian Navy, Indian Air Force, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 17:21 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 23 जून, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार समिति (डीआईटीसीसी) की 15वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) द्वारा आयोजित इस बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता और अत्याधुनिक उपकरणों को समयबद्ध तरीके से अपनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में युद्ध के बदलते स्वरूप में रक्षा सेवाओं में विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर विषय विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। सलाहाकर समिति के सदस्यों ने उन्नत चिप निर्माण के स्वदेशीकरण, संप्रभु ऑपरेटिंग सिस्टम और डेटाबेस के विकास तथा रक्षा आवश्यकताओं के लिए डेटा केंद्रों के रणनीतिक स्थान निर्धारण जैसे कई प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा की।

समिति ने उन परियोजनाओं को मंजूरी दी जिनसे न केवल रक्षा बलों को बल्कि सरकार के '“विकसित-भारत” के दृष्टिकोण के अनुरूप राष्ट्रीय तकनीकी विकास प्रक्रियाओं को भी व्यापक लाभ प्राप्त होंगे। इस बैठक में आईडीएस मुख्यालय, सेना, नौसेना, वायु सेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों और शिक्षा जगत एवं उद्योग जगत के प्रतिष्ठित सदस्यों ने भाग लिया।

 

Tags: Sanjay Seth , BJP , Bharatiya Janata Party , Defence Information Technology Consultative Committee , DITCC , Military , Indian Army , Indian Navy , Indian Air Force , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD