Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

द न्यूज रडार के तत्वावधान में आयोजित हुआ शाइनिंग स्टार अवार्ड्स कार्यक्रम

Kuldeep Singh Pathania, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 13:06 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जिला चंबा प्रतिभा, प्राकृतिक संसाधनों तथा विकास की अपार संभावनाओं से समृद्ध है। भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम होने पर भी यहां के युवाओं की प्रतिभा, प्राकृतिक संपदा तथा जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान ने चंबा को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

विधानसभा अध्यक्ष आज द न्यूज रडार अंग्रेजी समाचार चैनल के तत्वावधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार-दरबार हॉल में आयोजित शाइनिंग स्टार अवार्ड्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान जिला चंबा के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मानित किए गए अधिकांश विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। 

यह जिले की प्रतिभा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है। विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि जिले के विद्यार्थी शिक्षा, प्रशासन, सेना तथा अन्य क्षेत्रों में निरंतर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उत्कृष्टता की इस गौरवशाली परंपरा को आगे भी निरंतर बनाए रखेंगे तथा चंबा का नाम प्रदेश और देशभर में रोशन करते रहेंगे।

उन्होंने अपने संबोधन में जिला में विकासात्मक गतिविधियों के लिए तैयार की गई कार्य योजना का भी उल्लेख किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने द न्यूज रडार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने चैनल द्वारा भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को बढ़ाने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 1 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान संस्था के हिम क्वेस्ट टैलेंट सर्च-2026 कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। विधायक नीरज नैय्यर ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निष्ठा और लगन के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया। 

उन्होंने विद्यार्थी वर्ग को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी रुचि के विषयों का चयन कर पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। 

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए जीवन में उच्च आदर्शों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इससे पहले द न्यूज रडार की ओर से सुनील चड्ढा ने स्वागत संबोधन रखते हुए चैनल की ओर से पत्रकारिता एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने अत्यंत खतरनाक मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) के दुष्प्रभावों की जानकारी को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया। 

इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अध्यक्ष नगर परिषद भुवनेश्वरी कुमारी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल,पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, एसडीएम प्रियांशु खाती, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. पंकज गुप्ता, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन साहित् विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD