Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

कोमल मित्तल ने चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर-2026) के तहत भरा एन्यूमरेशन फॉर्म

जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 25 जून से 24 जुलाई तक अनिवार्य रूप से एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अपील

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 11:13 IST

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कोमल मित्तल ने आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर-2026) अभियान के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरा। एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का अपना अनुभव साझा करते हुए श्रीमती मित्तल ने बताया कि वर्ष 2003 में वे मतदाता नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अपने निर्वाचन विवरण के सत्यापन के लिए अपनी जानकारी को अपने पिता के विवरण के साथ मैप किया। 

उन्होंने बताया कि एन्यूमरेशन फॉर्म दो प्रतियों में भरा जाता है। इसमें कुछ विवरण पहले से ही अंकित होते हैं, जिनका मतदाता द्वारा सत्यापन किया जाता है तथा दोनों प्रतियों पर नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाकर हस्ताक्षर किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि फॉर्म जमा करने के उपरांत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एक प्रति पर हस्ताक्षर कर उसे प्राप्ति रसीद के रूप में मतदाता को वापस करेगा, जबकि दूसरी प्रति को ईसीआईनेट (ECINet) पोर्टल पर अपलोड कर डिजिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया लगभग पांच मिनट में पूरी हो जाती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मतदाता के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि कोई मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं है, तो उसकी ओर से परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य मतदाता से अपना संबंध अंकित करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर कर सकता है।

जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए श्रीमती मित्तल ने कहा कि 25 जून से शुरू हुआ एन्यूमरेशन फॉर्म भरने का अभियान 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगा। इसके बाद 3 अगस्त, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 

इसके उपरांत 2 सितंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अगले चरण में 3 सितंबर से 28 सितंबर, 2026 तक नोटिस जारी करने तथा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके उपरांत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर, 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर-2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या शंका की स्थिति में वे मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करें।

श्रीमती मित्तल ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से संबंधित किसी भी समाचार अथवा सूचना के प्रकाशन से पूर्व उसकी पुष्टि जिला निर्वाचन कार्यालय से अवश्य कर लें, ताकि आमजन तक केवल सही एवं प्रमाणिक जानकारी ही पहुंचे। इससे पूर्व उपायुक्त ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के साथ विशेष समीक्षा बैठक कर अभियान के प्रथम दिवस की प्रगति का जायजा लिया। 

उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त प्रत्येक एन्यूमरेशन फॉर्म को नियमित रूप से ईसीआईनेट (ECINet) पोर्टल पर अपलोड कर डिजिटाइज किया जाए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र मतदाता को इस प्रक्रिया में शामिल करने तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से भी अपील की कि वे बीएलओ को पूर्ण सहयोग दें ताकि इस विशेष अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD