Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

25 जून से शुरू होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के लिए एस.ए.एस. नगर जिला पूरी तरह तैयार : कोमल मित्तल

838 बी.एल.ओ. तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 8,54,423 मतदाताओं तक पहुंचकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 10:51 IST

भारतीय चुनाव आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिला प्रशासन मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी शुरुआत 25 जून 2026 से होगी। इस संबंध में मीडिया को कार्यक्रम, जमीनी गतिविधियों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी, एस.ए.एस. नगर, श्रीमती कोमल मित्तल, आई.ए.एस. ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिले में समयबद्ध तरीके से विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी, ताकि मतदाता सूचियों को और अधिक शुद्ध, अद्यतन तथा पारदर्शी बनाया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान बी.एल.ओ. द्वारा मतदाता सूची में पहले से दर्ज प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। 

फॉर्म में मतदाता से संबंधित कुछ विवरण पहले से दर्ज होंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर बी.एल.ओ. मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता भी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता के लिए एन्यूमरेशन फॉर्म के साथ अपनी नवीनतम फोटो जमा करवाना अनिवार्य होगा। हालांकि इस चरण में मतदाताओं से कोई अन्य सहायक दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे।

श्रीमती कोमल मित्तल ने आगे बताया कि यदि घर-घर दौरे के दौरान कोई मतदाता घर पर उपस्थित नहीं मिलता है, तो संबंधित बी.एल.ओ. उस घर पर इन्फॉर्मेशन स्लिप के साथ एन्यूमरेशन फॉर्म छोड़ेंगे तथा पहचान और आगे की कार्रवाई के लिए घर के बाहर स्टिकर भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को इस प्रक्रिया से वंचित न रहने देने के लिए प्रत्येक बी.एल.ओ. द्वारा हर घर का कम-से-कम तीन बार दौरा किया जाएगा।

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला एस.ए.एस. नगर में खरड़, एस.ए.एस. नगर और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 838 पोलिंग स्टेशन हैं और इस पूरी प्रक्रिया के लिए चुनाव अमले को पूरी तरह प्रशिक्षित और तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि 838 बी.एल.ओ. को जिले के लगभग 8,54,423 मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगाया गया है। 

इसके अतिरिक्त, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से 3,160 बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) भी नियुक्त किए गए हैं, जो इस रिवीजन प्रक्रिया को पारदर्शी, सहभागी और सटीक बनाने में बी.एल.ओ. का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की सावधानीपूर्वक जांच पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि मतदाता सूचियों को और अधिक शुद्ध एवं अद्यतन किया जा सके। 

इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा फील्ड अमले को निर्देश दिए गए हैं कि घर-घर सत्यापन के दौरान ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी। 

इसके बाद 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका निपटारा संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारियों द्वारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

मतदाताओं की सुविधा तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जिला चुनाव कार्यालय, एस.ए.एस. नगर में जिला हेल्प डेस्क एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त विधानसभा स्तर पर भी शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाए गए हैं, ताकि मतदाताओं की शिकायतों, प्रश्नों तथा जमीनी स्तर की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा सके। 

मतदाता इस रिवीजन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी, स्पष्टीकरण या शिकायत के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता ईसीआईनेट (ECINET) ऐप के माध्यम से “बुक ए कॉल विद बी.एल.ओ.” सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान बी.एल.ओ. और चुनाव अमले को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित करे कि वह निर्धारित समय के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित बी.एल.ओ. को अवश्य जमा करवाए, ताकि मतदाता सूचियों को और अधिक शुद्ध, सही, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की सफलता लोगों की सक्रिय भागीदारी और समय पर सहयोग पर निर्भर करती है। इसलिए प्रत्येक घर-परिवार को इस अभियान को अपनी महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार श्रीमती हरप्रीत कौर तथा जिला चुनाव कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD