Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह

मोहाली में आयोजित ‘एन.आर.आई. मिलनी-2026’ के दौरान चार जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों की समस्याएं सुनी गईं

Dr Ravjot Singh, AAP Punjab, Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 18:30 IST

पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा है कि प्रवासी पंजाबियों से संबंधित प्रत्येक मामले का समाधान पूरी पारदर्शिता, योग्यता और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याओं के प्रभावी और त्वरित निपटारे के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

आज एमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली में आयोजित ‘एन.आर.आई. मिलनी-2026’ के दौरान प्रवासी पंजाबियों को संबोधित करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस विशेष मिलनी का उद्देश्य एन.आर.आई. की समस्याओं को मौके पर सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस मिलनी में एस.ए.एस. नगर (मोहाली), रूपनगर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों से संबंधित बड़ी संख्या में प्रवासी पंजाबियों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर एन.आर.आई. मामलों के सचिव मोहम्मद तैयब, ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. विंग पंजाब आर.के. जैसवाल, कमिश्नर पटियाला डिवीजन-कम-चेयरमैन एन.आर.आई. सभा जालंधर विनय बुबलानी, विशेष सचिव एन.आर.आई. अमनदीप कौर, डिप्टी कमिश्नर एस.ए.एस. नगर कोमल मित्तल, एस.एस.पी. रूपनगर मनिंदर सिंह तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि विदेशों में बसे पंजाबी अपनी मिट्टी, संस्कृति और विरासत के साथ गहरा जुड़ाव रखते हैं तथा उन्होंने विश्वभर में पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार एन.आर.आई. से संबंधित प्रत्येक मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध सुनवाई तथा निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

एन.आर.आई. मंत्री ने बताया कि जनवरी 2022 से मई 2026 तक एन.आर.आई. विभाग को कुल 26,828 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25,870 का निपटारा किया जा चुका है। इस अवधि के दौरान 1,187 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 1,451 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े एन.आर.आई. मामलों के समाधान के प्रति पंजाब सरकार की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवासी पंजाबियों द्वारा मुख्य रूप से संपत्ति विवादों, जमीनों पर अवैध कब्जों, दस्तावेजी त्रुटियों तथा वैवाहिक मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लगभग 5,000 से 6,000 शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिनमें से बड़ी संख्या का निपटारा आपसी सहमति अथवा कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि जिन मामलों का निपटारा लंबे समय से लंबित है अथवा जिनकी सुनवाई की प्रक्रिया धीमी है, उनकी वह स्वयं निगरानी कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा करके समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। कनाडा में ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्क परमिट या स्थायी निवास (पी.आर.) प्राप्त करने के मामलों संबंधी पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर और राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है। 

उन्होंने कहा कि इससे संबंधित कानूनी व्यवस्था संसद के अधिकार क्षेत्र में आती है, लेकिन पंजाब में बढ़ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार इस विषय पर गंभीरता से कार्य कर रही है तथा इसके स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार के समक्ष पंजाब का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP Punjab , Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD