Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

तीसरी एशियाई रिले चैम्पियनशिप-2027 का ध्वज चंडीगढ़ को प्राप्त

प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा शहर

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, H Rajesh Prasad, UT Chandigarh, 3rd Asian Relays Championships 2027
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 10:33 IST

तीसरी एशियाई रिले चैम्पियनशिप-2027 का ध्वज आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया को यूटी सचिवालय में भेंट किया गया। यह ध्वज चीन के शाओशिंग में आयोजित दूसरी एशियाई रिले चैम्पियनशिप-2026 के समापन समारोह के दौरान औपचारिक रूप से चंडीगढ़ को सौंपा गया था। इसे चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक श्री सौरभ कुमार अरोड़ा चंडीगढ़ लेकर आए।

इस अवसर पर चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, पंजाब के राज्यपाल के अपर मुख्य सचि श्री विवेक प्रताप सिंह, खेल सचिव सुश्री प्रेरणा पुरी, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सदस्य, चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रशासक ने इसे चंडीगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि शहर को इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय चैम्पियनशिप के अगले संस्करण की मेजबानी का अवसर मिलना सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में आयोजित एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप के बाद यह चंडीगढ़ में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा और इससे अंतरराष्ट्रीय खेलों के उभरते केंद्र के रूप में शहर की पहचान और मजबूत होगी। प्रशासक ने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन सेक्टर-7 स्थित खेल परिसर में किया जाएगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी हितधारकों के साथ निकट समन्वय में कार्य कर रहा है तथा विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना, सुरक्षा प्रबंध और सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। श्री कटारिया ने कहा कि इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, एथलेटिक्स में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय खिलाड़ियों को एशिया की शीर्ष रिले टीमों का प्रदर्शन देखने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। एशियाई रिले चैम्पियनशिप एशियाई एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता है, जिसमें पुरुष, महिला और मिश्रित वर्ग की रिले स्पर्धाओं, जिनमें 4×100 मीटर और 4×400 मीटर दौड़ शामिल हैं, में एशिया की अग्रणी रिले टीमें भाग लेती हैं।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , H Rajesh Prasad , UT Chandigarh , 3rd Asian Relays Championships 2027

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD