Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 15:09 IST

संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन और सेना के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में जिले के सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेस्टर्न कमांड से लेफ्टीनेंट कर्नल एस.के. कुलकर्णी और मेजर रितेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान संभावित बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए सभी विभागों को पहले से ही पूरी तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों और मानवबल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा इस दिशा में सेना का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लाइफ जैकेट्स, सैंड बैग्स, बोट्स और प्रशिक्षित बोटमैन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका अधिक रहती है, वहां की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत मैपिंग की जाए और संभावित जोखिम वाले स्थानों की पहचान कर आवश्यक प्रबंध पहले से किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सब-डिवीजन स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक मानवबल तथा संसाधनों के प्रबंधन हेतु अलग-अलग इंचार्ज भी नियुक्त किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान लेफ्टीनेंट कर्नल एस.के. कुलकर्णी और मेजर रितेश ने बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सेना की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिले की सभी सब डिविजन के हिसाब से टीमें तैयार कर ली गई हैं। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर सेना की टीमें जिले के विभिन्न सब-डिवीजनों में तत्काल पहुंचकर जिला प्रशासन के राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगी। सेना अधिकारियों ने यह भी बताया कि बोट संचालन से संबंधित प्रशिक्षण सेना द्वारा एनडीआरएफ के सहयोग से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित सब-डिवीजनों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मियों की सूची तैयार कर सेना को उपलब्ध करवाएं, ताकि समय रहते बोट संचालन का प्रशिक्षण दिया जा सके।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकवंल सिंह, एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, डीआरओ अमनदीप चावला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित 

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD