Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

अच्छी फिल्म खुद चलती है, इवेंट की जरूरत नहीं : अक्षय कुमार

Akshay Kumar, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 13:21 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और फिल्ममेकर अहमद खान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर बात की। इस दौरान दोनों ने फिल्म की विशाल स्टार कास्ट, अपने पेशेवर रिश्ते, शूटिंग के यादगार अनुभवों और मल्टी-स्टारर फिल्म बनाने की चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की।

बातचीत के दौरान उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल के भारतीय सिनेमा में योगदान और उनके साथ काम करने के अनुभवों को भी साझा किया। इसके अलावा, फिल्म निर्माण की प्रक्रिया और इतने बड़े कलाकारों के साथ काम करने के दौरान आने वाले उत्साह और चुनौतियों पर भी अपने विचार रखे। अक्षय कुमार ने इस दौरान भोजपुरी सिनेमा और उसकी बढ़ती लोकप्रियता पर भी अपनी राय व्यक्त की।

अक्षय कुमार ने कहा कि किसी फिल्म का सफल होना केवल उसके इर्द-गिर्द बने माहौल या बड़े इवेंट पर निर्भर नहीं करता। उन्होंने कहा कि जो भी फिल्म अच्छी होती है, वह चलती है। जरूरी नहीं कि वह कोई 'इवेंट फिल्म' ही हो। अगर फिल्म अच्छी है तो उसे दर्शक मिल ही जाते हैं, लेकिन बात फिर वहीं आ जाती है, हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है।

भले ही उसके आसपास कोई बड़ा इवेंट या हाइप न हो, अगर उसे सफल होना है, तो वह फिल्म किसी न किसी तरह चल ही जाएगी। चाहे कुछ भी हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'सैयारा' फिल्म में कौन सा इवेंट था? कुछ भी नहीं था। उसके गाने पॉपुलर हुए और फिल्म का रोमांस दर्शकों को पसंद आया। एक्टर और एक्ट्रेस, दोनों ने बहुत अच्छा काम किया।

मल्टी-स्टारर फिल्मों में कलाकारों के बीच प्रतिस्पर्धा या स्क्रीन स्पेस को लेकर भी अक्षय कुमार ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 'वेलकम टू द जंगल' की टीम में ऐसा कोई माहौल नहीं था, जहां कोई कलाकार खुद को आगे दिखाने या दूसरे से अधिक महत्व पाने की कोशिश कर रहा हो। अक्षय कुमार ने कहा कि हम एक फिल्म बना रहे थे।

कोई भी किसी को खुश करने या किसी से आगे निकलने की कोशिश नहीं कर रहा था। सभी को यह बात पता थी। एक भी व्यक्ति ने आकर यह नहीं कहा कि 'मेरा डायलॉग कम है' या 'उसका डायलॉग ज्यादा है।' ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं जो अपने डायलॉग दूसरों को दे रहे थे और कह रहे थे, 'यह लाइन तुम बोलो' या 'यह डायलॉग तुम ले लो।' ऐसी कोई बात बिल्कुल भी नहीं थी।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD