Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त

 

फिल्मों के चुनाव को लेकर चेतना पांडे का बेबाक बयान, 'स्क्रीन टाइम नहीं, दमदार किरदार चाहिए'

Chetna Pande, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 17:18 IST

अभिनेत्री चेतना पांडे को हालिया रिलीज फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' से दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सफलता के बीच चेतना ने करियर, फिल्मों के चुनाव और भविष्य की योजनाओं को लेकर आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब वह केवल ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हैं, जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर आगे बढ़ाएं और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ें।

आईएएनएस से बात करते हुए चेतना पांडे ने कहा, ''करियर के इस पड़ाव पर मैं खुद को किसी एक तरह के किरदार या फिल्म शैली तक सीमित नहीं रखना चाहती। हॉरर फिल्म में काम करने के बाद मुझे इस शैली की ताकत का एहसास हुआ है, इसलिए मैं आगे भी हॉरर फिल्मों में काम करना चाहूंगी। मैं सिर्फ इसी शैली तक सीमित नहीं रहना चाहती।

एक कलाकार के रूप में मेरा सबसे बड़ा सपना खुद को और अपने दर्शकों को लगातार नए रूप में चौंकाना है।'' अभिनेत्री ने कहा, "मैं ऐसा किरदार निभाना चाहती हूं, जो मुझे भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौती दे और मुझे आगे बढ़ाता रहे। चाहे कोई बड़ी कमर्शियल फिल्म हो, थ्रिलर हो या फिर बायोपिक, मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने यह बात रखती है कि मेरा किरदार दर्शकों के मन में लंबे समय तक बना रहे।"

चेतना ने कहा, ''मुझे फिल्म में ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं चाहिए। मैं ऐसे रोल्स को प्राथमिकता देती हूं, जिनकी कहानी में दम हो और जो कुछ कहने की ताकत रखते हों। मैं केवल ग्लैमर दिखाने वाली भूमिकाओं की बजाय ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हूं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करें। हर नया प्रोजेक्ट मुझे पहले किए गए काम से आगे ले जाए और कुछ नया सिखाए।''

चेतना ने कहा, ''मैं अभी भी इस पूरे अनुभव को समझने और महसूस करने की कोशिश कर रही हूं। जब कोई कलाकार लंबे समय तक किसी फिल्म पर मेहनत करता है, कई तरह की चुनौतियों का सामना करता है और यह उम्मीद करता है कि दर्शक उसके काम को पसंद करेंगे, तब सफलता मिलने के बाद उस पल को तुरंत समझ पाना आसान नहीं होता।''

'हॉन्टेड 3डी' फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए चेतना ने कहा, "पिछले कुछ दिन जश्न से ज्यादा आभार के रहे हैं। मैंने सबसे पहले परिवार, दोस्तों और उन लोगों से बात की, जिन्होंने इस सफर में हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि मेरे करीबी लोग मेरी सफलता से खुश हैं।"

 

Tags: Chetna Pande , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD