Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 'परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ ईरान'

 

तापसी पन्नू का फिटनेस चैलेंज : 60 मिनट में किए 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स

Taapsee Pannu, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 14:53 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपने हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट की झलक शेयर की और बताया कि एक घंटे के कठिन एक्सरसाइज सेशन के बाद उनकी क्या हालत हुई। तापसी पन्नू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट के बाद की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके चेहरे पर थकान के साथ मेहनत की चमक भी दिखाई दे रही थी।

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "60 मिनट में 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स, 150 पुश-अप्स और 150 एयर स्क्वॉट्स करने के बाद मेरी फीलिंग्स कुछ ऐसी हैं।" तापसी इससे पहले भी अपने वर्कआउट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। 3 जून को उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी पीठ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।

इसके साथ उन्होंने लिखा था, "इस कहानी की सीख यह है कि खुरदुरी जमीन पर बैक और कोर की एक्सरसाइज एक साथ मत कीजिए।" वर्कफ्रंट की बात करें तो 38 वर्षीय तापसी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म झुम्मांडी नादम से की थी। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 2013 में निर्देशक डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर से डेब्यू किया था।

तापसी हाल ही में निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' में नजर आई थीं। यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो यौन उत्पीड़न के मामलों पर आधारित है। फिल्म में एक जांचकर्ता और बचाव पक्ष की टीम आंकड़ों के पीछे छिपे चौंकाने वाले सच और मानवीय दर्द को सामने लाने की कोशिश करती है। अब तापसी जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गांधारी' में दिखाई देंगी।

फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना करती है। रहस्य और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म में तापसी एक मजबूत और जुझारू मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका निभाएंगे।

तापसी बेबी, पिंक, मुल्क, द गाजी अटैक, मनमर्जियां, बदला, मिशन मंगल, सांड की आंख, थप्पड़, हसीन दिलरुबा, फिर आई हसीन दिलरुबा, रश्मि रॉकेट, डंकी और लूप लपेटा जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। निजी जीवन की बात करें तो तापसी पन्नू ने पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता मैथियास बोए से शादी की थी।

 

Tags: Taapsee Pannu , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD