Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें गतका एसोसिएशन पंजाब ने मनाया विश्व गतका दिवस आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ज़िला स्तरीय योग दिवस समागम : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में 1500 से अधिक लोगों ने किया योग प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान SIR प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूकता प्रसार महाराजा रणजीत सिंह युग को फिर से स्थापित करने के दावों पर कांग्रेस का नितिन नबीन पर तंज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43, चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास योग के प्रति उत्साहपूर्ण जनभागीदारी के साथ चंडीगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में कार्यक्रम का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में 1.11 लाख से अधिक बुजुर्गों की भागीदारी दर्ज : डॉ. बलजीत कौर गुलाब चंद कटारिया ने SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान एलपीयू में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नितिन नबीन शामिल हुए फ्यूजन फेस्ट 2026 में दिव्यांग कलाकारों के लिए ₹5 लाख पुरस्कार की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गैंगस्टर मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

 

'ऐसे सिस्टम को परीक्षा आयोजित करने का अधिकार नहीं', नीट एडमिट कार्ड विवाद पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 16:19 IST

नागपुर से नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर एक गंभीर प्रशासनिक चूक का मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा व्यवस्था और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 जून को देशभर में एक शिफ्ट में आयोजित होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम के लिए जारी एडमिट कार्ड में नागपुर के एक छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) दर्शाए जाने की बात सामने आई है। 

छात्र का नाम अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब बताया जा रहा है। छात्र ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें भारत के बजाय विदेश स्थित परीक्षा केंद्र का उल्लेख देखकर वह और उसका परिवार हैरान रह गया। परिजनों के अनुसार, उनके पास न तो पासपोर्ट है और न ही विदेश जाकर परीक्षा देने की कोई व्यवस्था या संसाधन हैं। 

इस कारण परिवार में चिंता और तनाव का माहौल बन गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस घटना का जिक्र करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक छात्र, जो पिछले एक महीने से परीक्षा की तैयारी कर रहा था, उसे अंतिम समय में पता चला कि उसका परीक्षा केंद्र विदेश में है। 

इससे वह गहरे मानसिक दबाव में आ गया। राहुल गांधी ने लिखा, "न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे और न ही अब कोई समय बचा है। वह रातभर रोता रहा और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है। क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है? आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? 

कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुंच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। एनटीए असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ धैर्य परीक्षण कर रही है। जो सिस्टम एक बच्चे को उसके अपने शहर में परीक्षा केंद्र नहीं दे सकता और उल्टा उसे विदेश भेज सकता है, उसे परीक्षा आयोजित करने का कोई अधिकार नहीं है।"

उन्होंने आगे लिखा, "कोटा में मैंने यही कहा था कि यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रह गई है। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली बन गई है। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वे एक संवेदनशील, जिम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था के हकदार हैं और हम उन्हें यह दिलाकर रहेंगे।"

वहीं, पंजाब कांग्रेस के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "खबर है कि नागपुर के एक विद्यार्थी को अबू धाबी में नीट री-टेस्ट सेंटर मिला है और एनटीए इसे तकनीकी गलती बता रहा है। विद्यार्थी के लिए यह कोई ग्लिच नहीं है। यह वर्षों की कड़ी मेहनत, तनाव, अनिश्चितता और अधर में लटका करियर है। 

भारत के विद्यार्थी एक पेशेवर परीक्षा प्रणाली के हकदार हैं, न कि हर विवाद के बाद बहाने बनाने वाली व्यवस्था के। जवाबदेही को 'टेक्निकल ग्लिच' के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता।" मामला सामने आने के बाद एनटीए ने इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए स्वीकार किया है। 

एजेंसी का कहना है कि यह गलती सिस्टम में आई खराबी के कारण हुई और इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। एनटीए ने छात्र के परिवार को आश्वासन दिया है कि संशोधित एडमिट कार्ड शीघ्र जारी किया जाएगा, जिसमें सही परीक्षा केंद्र का उल्लेख होगा। 

साथ ही एजेंसी की ओर से परिवार को एक ईमेल भी भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि शाम तक त्रुटि का सुधार कर दिया जाएगा।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD