Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

शिरोमणी अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने मुख्यमंत्री द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के अधिकार को चुनौती देने की कड़ी निंदा की

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 18:37 IST

शिरोमणी अकाली दल की वर्किंग कमेटी ने सार्वजनिक मंचों पर श्री अकाल तख्त साहब के अधिकार को चुनौती देने के लिए  आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई वर्किंग कमेटी की मीटिंग में नोट किया गया कि मुख्यमंत्री जानबूझकर सिख समुदाय में दरार पैदा कर रहे हैं।

कमेटी ने कहा कि समुदाय में यह भावना है कि भगवंत मान ने ने केवल गुरु साहिबान के खिलाफ बेअदबी की है, बल्कि श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती देकर अपने पापों को बढ़ा लिया है, जबकि श्री अकाल तख्त साहिब ने उचित सबूतों के साथ ही इसको बेनकाब किया ।पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि वर्किंग कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की तुरंत मांग की है। 

उन्होने कहा कि वर्किंग कमेटी ने इस बात पर भी चर्चा की कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद कि यह बेअदबी की वीडियो असली है और आर्टिफिशल इंटेकलिजेंस का काम नही इसके बाद कैसे मुख्यमंत्री लैब से 24 घंटों में रिपोर्ट प्राप्त कर अपने पापों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ ऐसे में भगवंत मान एक मिनट भी अपनी कुर्सी पर बने रहने लायक नही है।’’

 सरदार सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणी कमेटी के सदस्यों के साथ इस मुददे पर बातचीत की। सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विवादित वीडियो को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस के माध्यम से बनाकर सिख संगत को गुमराह करने की कोशिश की है। उन्होने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा मुख्यमंत्री को याद दिलाने के बावजूद पांच महीने ऐसा करने में नाकाम रहने के बाद ही वीडियो को फोरेंसिक रूप से सत्यापित किया गया।

इससे पहले वर्किंग कमेटी ने बूथ स्तर की कमेटियों के संगठनात्मक ढ़ांचे की समीक्षा की। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पूरे संगठन का ढ़ांचा अगले पखवाड़े तक पूरा हो जाना चाहिए। वर्किंग कमेटी ने आम आदमी सरकार द्वारा लोकतंात्रिक विरोध प्रदर्शनों को दबाने किए गए बिना उकसावे के लाठीचार्ज और राज्य में कानून -व्यवस्था के पूरी तरह चरमराने पर भी संज्ञान लिया।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD