Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस

स्थानीय निकाय मंत्री ने म्यूनिसिपल कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों को अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए

Harjot Singh Bains, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 18:19 IST

जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने पूरे राज्य के हर शहर को ‘ओपन मैनहोल-फ्री’ बनाने के लिए 30 जून 2026 को अंतिम तिथि तय की है। सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास) को इस संबंध में यथावत अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत चल रही ‘जीरो ओपन मैनहोल’ मुहिम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी के सख्त परिणाम भुगतने पड़ेंगे। स. हरजोत सिंह ने बताया कि यह निर्देश राज्य स्तर की सुरक्षा ऑडिट के बाद जारी किया गया है, जिसमें मानसून सीजन से पहले सीवरेज बुनियादी ढांचे में 1451 खुले मैनहोल पाए गए थे। 

उन्होंने कहा कि 1000 से अधिक मैनहोल पहले ही ठीक कर दिए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बारिश के मौसम के दौरान पानी भरने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बचे हुए सभी खुले मैनहोलों को बंद करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

खुले मैनहोलों को खासकर बारिश के मौसम में ‘मौत का कुआं’ बताते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और लापरवाही के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यह मुहिम मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘मिशन क्लीन पंजाब’ पहल का हिस्सा है।

जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने मैनहोल बंद करने की रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए एक ए.आइ.-एकीकृत मोबाइल ऐप भी शुरू किया है। उन्होंने आगे बताया कि सिविल अधिकारियों को अब प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड निरीक्षण करना होगा, जबकि सभी शहरी केंद्रों में स्थापित वार रूममें तैनात स्टाफ 24 घंटे पानी भरने, सीवर ब्लॉकेज और मानसून संबंधी शिकायतों की निगरानी करेगा।

इस मुहिम की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे श्री घनश्याम थोरी, प्रशासकीय सचिव, स्थानीय निकाय विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अंतिम तिथि खत्म होने में मात्र 8 दिन शेष हैं। खुले मैनहोल बंद करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD