Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर

बोले 'आध्यात्मिक मित्रता पर उनकी राय प्रशंसनीय'

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Mongolia, Ukhnaagiin Khurelsukh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

उलानबातर , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 17:56 IST

दो दिवसीय दौरे पर मंगोलिया पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को राजधानी उलानबातर में राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख से मुलाकात की। इससे पहले विदेश मंत्री अपनी मंगोलियाई समकक्ष बी बत्सेत्सेग से भी मिले थे। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन मुलाकातों का ब्योरा दिया।

राष्ट्रपति से मिलने की खुशी जताते हुए उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख से मुलाकात गौरवमयी और महत्वपूर्ण रही। मैंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।" जयशंकर ने आगे कहा, " राष्ट्रपति उखना की पिछले वर्ष की भारत यात्रा ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति दी है।

राष्ट्रपति उखना का विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ाने का सुझाव सराहनीय है। उनका कथन की सबसे गहरी मित्रता आध्यात्मिक मित्रता होती है- से मैं पूरी तरह सहमत हूं।" इससे पहले अपनी मंगोलियाई समकक्ष बी बत्सेत्सेग के साथ की बैठक का भी एक्स पर जिक्र किया। इस बैठक में दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई।

बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और दोनों देशों के संबंधों में “आत्मीयता, मजबूती और संभावनाएं” दिखाई देती हैं। उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान विकास परियोजनाओं, क्षमता निर्माण, शिक्षा, संस्कृति, सुरक्षा और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की समीक्षा की गई।

विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा कि उन्हें मंगोलिया पहुंचकर खुशी हुई और वे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए सार्थक वार्ताओं की उम्मीद करते हैं। भारत और मंगोलिया के बीच राजनयिक संबंध 1955 में स्थापित हुए थे। भारत उन शुरुआती देशों में शामिल था जिन्होंने मंगोलिया के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित किए और संयुक्त राष्ट्र तथा गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) की सदस्यता में उसका समर्थन किया।

मंगोलिया की यात्रा के बाद जयशंकर दक्षिण कोरिया जाएंगे, जहां वे अपने समकक्ष से वार्ता करेंगे और जेजू फोरम फॉर पीस एंड प्रॉस्पेरिटी में मुख्य भाषण देंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगोलिया के बाद जयशंकर 24 और 25 जून को दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे, जहां वे चू ह्यून के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और वैश्विक मंच पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Mongolia , Ukhnaagiin Khurelsukh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD